Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
प्याज के भाव; हफ्ते भर में दुगुना, 80 रु./किलो पहुंचा | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);

प्याज के भाव; हफ्ते भर में दुगुना, 80 रु./किलो पहुंचा

Aajkal Rajasthan News/jaipur/7नवम्बर        शहर की मंडियों में प्याज अब सेब से महंगा हो गया है। मंडियों में सेब का थोक भाव 20 से 50 रुपए प्रति किलो है, जबकि प्याज 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिका है। जबकि खुदरा में दुकानों व ठेलों पर 40 रुपए प्रति किलो वाला प्याज 80 रुपए किलो तक बिक रहा है। जबकि पिछले सप्ताह प्याज थोक में 20 से 25 रुपए किलो ही बिका था।

दीपावली के बाद आवक कम होने से बढ़े प्याज के भाव

मुहाना मंडी के जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक, सतारा व सोलापुरा और कर्नाटक के हुगली व बैंगलोर से दीपावली के बाद प्याज की आवक कम होने से भाव बढ़े है। पिछले एक सप्ताह में प्याज रोजाना 100 से 200 टिन ही आ रहा था। शहर में प्याज की डिमांड 400 से 500 टन रहती है। अब प्याज की आवक बढ़ने से भाव कम होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अलवर (खैरथल), अजमेर व झालरापाटन से भी नए प्याज की आवक होने लगी है।

Rs.30 से 60 किलो बिक रहा सेब, कश्मीर से बढ़ी आवक

मुहाना मंडी में सेब थोक में 20 से 60 रुपए किलो तक बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि कश्मीर से आने वाली छोटे आकार की सेब 30 रुपए किलो थोक भाव है। कश्मीर से 50 से 60 ट्रक रोजाना आ रहे हैंै। सेब की क्वालिटी अच्छी होने से भाव भी बढ़ जाते है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से आने वाली अच्छी सेब 70 से 100 रुपए प्रति किलो तक भी बिक रही है। किन्नौर से रोजाना केवल 2 -3 ट्रक ही आते है।उम्मीद ये कि… एक सप्ताह के अंदर भाव Rs.20 किलो तक हो जाएंगे

मंडी में रोजाना करीब 25 गाडिय़ां आ रही है। महाराष्ट्र व कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होने तथा दीपावली का त्यौहार होने के कारण प्याज की आवक कम होने से भाव बढ़े है। अब दूसरे राज्यों के साथ ही अलवर, अजमेर व झालरापाटन से नया प्याज होने से एक सप्ताह में भाव 20 रुपए किलो तक हो जाएंगे। – शिवशंकर शर्मा, मुहाना मंडी के आलू-प्याज आढ़तिये संघ अध्यक्ष

लहसुन महंगा Rs.180 किलो बिका, 95% कोटा से ही आ रहा हैमुहाना मंडी के जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण लहसुन की फसल नष्ट हो गई। इस वजह से मुहाना मंडी में लहसुन की आवक बहुत कम हो रही है। अभी 95 फीसदी लहसुन केवल कोटा से ही आ रहा है। इसलिए इसके थोक भाव 120-150 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। जबकि 15-20 दिन पहले यह 70-80 रुपए प्रति किलों में बिक रहा था। वहीं खुले में लहसुन अभी 180 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। नई फसल तैयार होने में 2 महीने लग सकते है। कई बार कोटा से लहसुन कम आता है। तो एकाएक मंडियों में स्टॉक नहीं रह पाता इस वजह से भी महंगा हो जाता है।

Aajkal mandi bhav

Onion more expensive than apple

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago