Aajkal Rajasthan News/भरतपुर. पॉश कॉलोनी सूर्या सिटी में गुरुवार शाम महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति की प्रेमिका के घर आग लगा दी और बाहर से कुंडी बंद कर दी। दम घुटने से युवती और उसके 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। बचाने के प्रयास में भाई भी झुलस गया।
युवती डॉक्टर दंपती की क्लिनिक पर काम किया करती थी। पति से अफेयर की खबर लगने पर महिला डॉक्टर ने उसे निकाल दिया था। बावजूद, डॉक्टर और युवती का मिलना-जुलना जारी था। डॉक्टर ने उसे रहने के लिए मकान भी दे रखा था।
गुरुवार शाम 4 बजे महिला डॉक्टर सीमा गुप्ता, सास सुलेखा के साथ डॉक्टर पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर को डराने-धमकाने के लिए पहुंची। दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि अचानक उग्र हुई महिला डॉक्टर ने अपने साथ लाई स्प्रिट की बोतल को फर्नीचर पर उड़ेलकर आग लगा दी और घर के बाहर से कुंडी लगा दी।
इस बीच आग इतनी भयानक हो गई कि कोई भी घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मौके पर पहुंचे दीपा के भाई अनुज (21) ने घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह भी झुलस गया। आखिरकार, दम घुटने से 25 वर्षीय डॉ. दीपा गुर्जर और उनके 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
दमकल की गाड़ियां करीब आधा घंटे में आग बुझा पाईं। वारदात का पता लगने के बाद राजकीय आरबीएम अस्पताल में फिजीशियन डॉ. सुदीप गुप्ता के अलावा एसपी हैदर अली जैदी, सीओ सिटी हवा सिंह रायपुरिया भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस ने डॉ. सुदीप, उनकी पत्नी डॉ. सीमा व मां सुलेखा को हिरासत में लिया है। डॉ. सुदीप का शहर में काली बगीची इलाके में श्रीराम अस्पताल है।
दीपा गुर्जर करीब 2 साल पहले डॉक्टर सीमा गुप्ता के काली की बगीची स्थित श्रीराम अस्पताल में ही स्वागत कक्ष पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान डॉ. सुदीप से हुई। दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता सीमा को चला तो उन्होंने दीपा को नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन डॉक्टर सुदीप और दीपा का मेल-मिलाप जारी रहा।
सुदीप ने दीपा को रहने के लिए दे रखा था मकान
डॉ. सुदीप और दीपा के रिश्ते से डॉ. सीमा नाराज थी। इसके बावजूद डॉ. सुदीप ने उसे 4 साल पहले खरीदे गए विला रहने के लिए दिया हुआ था। सूर्या सिटी कॉलोनी में स्थित यह मकान डॉ. सुदीप की पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के नाम पर है, जो उसने करीब 4 साल पहले खरीदा था। सुदीप ने दीपा गुर्जर को इसी मकान में अवैध रूप से रखा हुआ था।
छह दिन पहले यानी 1 नवंबर को ही दीपा ने इस मकान में आयशा सैलून एंड स्पा सेंटर खोला था। इसके निमंत्रण-पत्रों में भी डॉक्टर सुदीप का नाम था। यह बात जब उनकी पत्नी सीमा गुप्ता को पता चली तो वह आवेश में आकर अपनी सास सुलेखा को लेकर काली बगीची स्थित अपने घर से दीपा गुर्जर से लड़ने के लिए उसके निवास पर पहुंच गई|
सूर्या सिटी स्थित डॉ. सीमा गुप्ता के मकान में जलती आग।
डॉ. सीमा गुप्ता और उनका पति डॉ. सुदीप गुप्ता।
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…