Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
VIDEO: गटर की कुई में धंसा मजदूर,18 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

VIDEO: गटर की कुई में धंसा मजदूर,18 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के कोलीड़ा गांव में मंगलवार को गटर की कुई खोदते समय एक मजदूर धंस गया। मजदूर मनरूप मील गांव के ही एक खेत में कुई खोद रहा था। इसी दौरान नजदीक स्थित पुरानी कुई ढह गई। जिससे मनरूप भी धंस गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने आपदा प्रबंधन की टीम के जरिये तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन, करीब 18 घंटे बाद भी अभियान में सफलता नहीं मिली है। मौके पर एसडीएम गरीमा लाटा व सरपंच शिवपाल सिंह सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।
पुरानी कुई के पास खोद रहे थे नई कुईजानकारी के अनुसार हादसा कोलिडा स्टैंड से करीब डेढ किमी दूर गंगाधर बुडानिया के खेत में हुआ। जहां गटर की पुरानी कुई भरने पर नई कुई खोदने का काम चल रहा था। नई कुई पुरानी कुई के पास ही खोदी जा रही थी। जो मनरूप ने लगभग पूरी खोद दी थी। वह अंदर से मिट्टी की बाल्टी भरकर ऊपर पहुंचा रहा था। इसी दौरान पास स्थित पुरानी कुई ढह गई। जिसकी चपेट में आने से मनरूप भी उसमें धंस गया।
मौके पर लगी भारी भीड़घटना के बाद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। सैंकड़ों की संख्या में कोलिड़ा सहित आसपास के गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। भीड़ को काबू करने के लिए घटना स्थल पर एक रस्सी बांधी गई है। जहां पुलिस का जाब्ता लगाकर भीड़ को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago