Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

मंगलसूत्र तोड़कर भागे बदमाश को महिला ने सरे बाजार जड़े तमाचे

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में चांदपोल दरवाजे के पास बुधवार दोपहर को एक महिला का मंगलसूत्र तोड़कर भागे आरोपी को महिला ने दुकानदारों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी शिव कॉलानी निवासी अकबर पुत्र हनीफ गौरी है। जो चांदपोल दरवाजे के पास बस का इंतजार कर रही नेतड़वास निवासी महिला संपति देवी का मंगलसूत्र तोड़कर भाग रहा था। इसी दौरान महिला के शोर मचाने पर नजदीकी दुकानदार बाहर निकल आए और दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला ने इस दौरान आरोपी को जमकर तमाचे लगाए। पिटने के बाद लोगों ने उसे पास बिठा लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
शादी की खरीदारी के लिए आई थी सीकरपीडि़ता संपति देवी ने बताया कि वह नेतड़वास गांव की रहने वाली है। उसके भतीजे की शादी है। इसी शादी के सिलसिले में वह बुधवार को सीकर में खरीदारी के लिए आई थी। सामान खरीदकर वापस गांव जाने के लिए चांदपोल दरवाजे के पास बस आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच बदमाश पैदल आया और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ते हुए भाग गया। यह देख उसने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुन नजदीकी दुकानदार दुकानों से बाहर निकल आए और पीछा करते हुए आरोपी को दबोच लिया। महिला ने बताया कि मंगलसूत्र की कीमत करीब 32 हजार रुपए थी।
लोगों की लगी भीड़घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नीचे जमीन पर बिठा लिया। इसके बाद इत्तेला कर पुलिस का इंतजार किया। कुछ देर में ही पुलिस आई और उसे साथ लेकर चली गई।
इनका कहना है: दोपहर करीब सवा बजे चांदपोल गेट के पास महिला का मंगलसूत्र तोडऩे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो आरोपी अकबर को लोगों ने पकड़ रखा था। जिसे कोतवाली लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बलबीर, हेड कांस्टेबल, शहर कोतवाली, सीकर

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago