Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का दावा- बसपा विधायकों से गहलोत ने की मंत्री बनाने की डील | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का दावा- बसपा विधायकों से गहलोत ने की मंत्री बनाने की डील

सीकर.
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( BJP State President Satish Poonia ) ने कहा है कि अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने तिकड़म से सरकार को बचा रखा है। सरकार को बचाने के लिए गहलोत ने पिछले दिनों बसपा के छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया, लेकिन अब उन्होंने आंखे दिखाने शुरू की तो प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे को जयपुर आना पड़ा। पूनिया ने कहा कि गहलोत ने बसपा के विधायकों ( BSP MLAs ) से जयपुर के होटल में मंत्री बनाने बनाने समेत कई डील की है। इसके लिए निकाय चुनाव तक का समय मांगा गया है। गहलोत के तिकड़म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद दस माह में प्रदेश से ज्यादा दिल्ली की यात्राएं की है।
Read More :
VIDEO: निकाय चुनाव में वसुंधरा राजे की आवश्यकता नहीं- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
पूनिया सोमवार को यहां सांवली सर्किल के पास भाजपा के नए कार्यालय भवन के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। पूनिया ने यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रतिपक्षी विचार की नियत ठीक नहीं है। उनकी सुबह भाजपा और संघ को गाली निकालने से शुरू होती है। इसी तरह शाम बीतती है। कांग्रेस ने जाति की राजनीति शुरू की। जाति और पंथ के नाम पर मजहब को तोडऩे का कार्य किया। भाजपा सरोकारों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में खूबिया है, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चुनावी मैदान में सक्रियता के सवाल पर कहा कि राजे सरीखे बड़े कद के नेताओं की निकाय चुनाव में इतनी आवश्यकता नहीं है। यदि कहीं आवश्यकता होगी, तो वह वहां जरूर जाएगी। निकाय चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी।
Read More :
सीकर निकाय चुनाव: टिकट से पहले अंदरूनी कलह निपटाने में जुटी कांग्रेस, उधर भाजपा ने उतारे नए चेहरे
वहीं, विकास को लेकर भाजपा स्थानीय स्तर पर अपना विजन डाक्यूमेंट भी तैयार कर रही है। आरएलपी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान ने वक्त की नजाकत को समझते हुए यह फैसला लिया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी, प्रेम सिंह बाजोर, हरिराम रणवा, रतनलाल जलधारी, बंशीधर बाजिया, काशीराम गोदारा, गोवर्धन वर्मा, केडी बाबर, राजकुमारी शर्मा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।[MORE_ADVERTISE1]

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago