Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
यहां वियायती के कांटे ले सकते है जान, संबलकर घूमे | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

यहां वियायती के कांटे ले सकते है जान, संबलकर घूमे

सीकर. रेगिस्तान में हरियाली लाने के लिए अंग्रेजों के जमाने में शेखावाटी में हेलिकॉप्टर से बिखेरे जूली फ्लोरा (विलायती बबूल) के बीज अब भारी मुसीबत बन चुके हैं। इसकी बानगी है कि सीकर जिले के पांच हजार हेक्टेयर में उगा विलायती बबूल जनजीवन के साथ वन्य जीव व प्रकृति की सुंदरता को लील रहा है। सोना उगलने वाली धरा अब वैसी उपजाऊ नहीं रही। कृषि अधिकारियों की मानें तो विलायती बबूल के चलते वन क्षेत्र के निकट करीब 300 हेक्टेयर भूमि बंजर हो गई है। इसके कांटे देसी प्रजाति के पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। विलायती बबूल तलहटी क्षेत्र से अब पहाडिय़ों की ऊंचाई तक फैल चुके हैं। धीरे-धीरे यहां पाई जाने वाली अमूल्य वन व वानस्पतिक सम्पदा को बबूल निगलता जा रहा है। यहां चारों ओर नजर दौड़ाने पर बबूल ही बबूल नजर आने लगे हैं। जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा है। अरावली की पहाडिय़ों सहित शेखावाटी में फैला विलायती बबूल देशी पेड़-पौधों की लगभग 500 प्रजातियों को खत्म कर चुका है। समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पेड़-पौधों की रही-सही प्रजातियां भी खत्म हो जाएंगी। शुष्क क्षेत्रों में जल संकट भी गहरा सकता है। यही कारण है कि अरावली की पहाडिय़ों में अब जंगली कदम, आंवला, जामुन, नीम, सीताफल, आम, बरगद, नीम, खेर सहित सैंकड़ों देशी पौधे अब कम दिखाई देने लगे हैं।कुछ काम का नहींअंगे्रजी बबूल की हरियाली के फायदे कम, नुकसान ज्यादा हैं। जिस जमीन पर यह पैदा होता है वहां कुछ और नहीं पनपते देता। इसकी पत्तियां छोटी होती हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी इसका कोई उपयोग नहीं है। यह पेड़ बहुत कम कार्बन सोखता है। विलायती बबूल से पक्षियों की प्रजातियां भी काफी कम हो गई हैं।…और फै लता चला गया विलायती बबूलकरीब 40 साल पूर्व जब यह विलायती बबूल प्रदेश में आया तो वन विभाग ने भी इसे लगाया था, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया। आज स्थिति यह है कि इसकी फलियां जानवर खाते हैं, जिससे बीज एक से दूसरे जगह पर गए और यह फैलता चला गया। पड़त और बंजर जमीन पर यह तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में कांटेदार होने के बावजूद पहले इसे काटकर लकडिय़ां जलाने के काम मे ली जाती थी तो यह ज्यादा पनप नहीं पाया। जब से गैस चूल्हे का उपयोग बढ़ा इसे लोगों ने काटना कम कर दिया और फैलाव में तेजी आ गई है।यह है जूली फ्लोरा विलायती बबूल का वैज्ञानिक नाम जूली फ्लोरा है। यह मूल रूप से दक्षिण और मध्य अमरीका तथा कैरिबियाई देशों में पाया जाता है। यह दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिकांशत: है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी इसके पेड़ मिलते हैं। जान ले रहा कांटाजूली फ्लोरा का कांटा इतना सख्त और नुकीला होता है कि इंसानों की बात तो छोडि़ए गाय-भैंस, तेंदूए को भी घायल कर सकता है। कांटा इतना सख्त होता है कि पशुओं ने अगर भूल से निगल लिया तो गले में फंस जाता है।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago