Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
राजस्थान में खतरे के निशान से ऊपर चंबल नदी, प्रशासन ने बंद किया नावों का संचालन, जारी किया रेड अलर्ट! | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

राजस्थान में खतरे के निशान से ऊपर चंबल नदी, प्रशासन ने बंद किया नावों का संचालन, जारी किया रेड अलर्ट!

धौलपुर। हाड़ौती क्षेत्र ( hadoti area ) में लगातार बारिश के कारण कोटा बैराज ( Kota Barrage Dam ) के गेट खोलने के बाद धौलपुर से निकल रही चम्बल नदी ( River Chambal ) अब पूरे उफान पर है। चंबल अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। चंबल का गेज फिलहाल 130.50 मीटर है। वहीं 129.79 पर खतरे का निशान है। यानी अब इलाके में खतरा है, जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट ( Heavy Rain Alert in Dholpur ) जारी किया है।
 
 
 गौरतलब है कि चंबल का गेज रविवार शाम को 128.20 मीटर पर पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे अधिक स्तर था। क्योंकि खतरे का निशान ( danger Mark ) 129.70 पर है। वहीं शनिवार को नदी का गेज 126.20 मीटर पर था। इसके चलते प्रशासन ने नदी के समीपवर्ती निचले इलाकों में पटवारियों को भेजकर अलर्ट जारी करवा दिया था।सिंचाई विभाग के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग पर थे। अधिकारियों ने रविवार को कई गांवों का दौरा भी किया था। साथ ही ग्रामीणों को नदी के आसपास नहीं जाने के लिए ताकीद किया था। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश मीणा ने बताया कि चम्बल का गेज रविवार शाम को 128.20 पर पहुंच गया। गांवों में अलर्ट जारी है। स्थिति पर पूरी निगाह रखे हुए हैं। इधर, जिला कलक्टर नेहा गिरी के आदेश पर प्रशासन ने जिले के तीन तरफ से निकल रही चम्बल नदी क्षेत्र में चल रही नावों के संचालन पर भी रोक लगा दी थी। उल्लेखनीय है कि चम्बल नदी का बहाव बढऩे के साथ निचले इलाकों के गांवों में पानी घुसने लगता है। चंबल के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अब ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो गईं हैं। गत बार भी चम्बल नदी का गेज 131 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई थी।
 
उधर, कोटा, भीलवाड़ा व झालावाड़ में भारी बारिश व बाढ़ के हालात के चलते जिला कलक्टर ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कैथून में तो बाढ़ से हालात और भी ज्यादा खराब हैं। यहां घरों में 4 से 5 फीट पानी भर गया है। हालातों को देखते हुए जिला कलक्टर ने सेना से मदद मांगी है। एनडीआरएफ ( NDRF ) की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। मौसम विभाग ( IMD ) ने यहां भारी से भी बारिश का रेड अलर्ट ( Red Alert in Rajasthan ) जारी किया है। कोटा ( Heavy Rain in Kota ) में 24 घंटे में 6 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago