- Advertisement -
HomeNewsपहलवान बबीता फोगाट हुई भाजपा में शामिल

पहलवान बबीता फोगाट हुई भाजपा में शामिल

- Advertisement -

भारत की स्टार पहलवान और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजता बबीता फोगाट सोमवार को नयी दिल्ली में अपने पिता महावीर फोगाट के साथ भारतीय जनता पार्टी BJP में शामिल हो गयीं। बबीता ने  केंंंद्रीय खेल मंत्री  किरन रिजिजू की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। उनके पिता और कोच महावीर ने भी हरियाना में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अजय चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटका देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

महावीर ने पार्टी में शामिल होने के बाद केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की तारीफों के पुल बांधे और उनकी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने Kashmir को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले संविधान के Article 370 खत्म करने का फैसला लेकर अच्छा काम किया है। बबीता ने भी इससे पहले कश्मीर से Article 370 हटाने को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि बबीता 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और वर्ष 2012 के विश्व पहलवान चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा बबीता को आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में bhadra या Charkhi Dadri विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। यह दोनों ही सीट चारखी दादरी जिले के अंतर्गत आती हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -