- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी में सर्दी ने पकड़ा जोर, फतेहपुर में फिर गिरा दो डिग्री...

शेखावाटी में सर्दी ने पकड़ा जोर, फतेहपुर में फिर गिरा दो डिग्री तापमान

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर बढऩे लग गया है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को भी तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 5.9 डिग्री दर्ज हुआ। जिससे सर्दी का असर ज्यादा बढ़ा नजर आया। देर से उठने के साथ सुबह लोग गर्म कपड़े पहने दिखे। ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि धूप खिलने के बाद मौसम साफ होने के साथ ठंड का असर कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार- चढ़ाव का दौर आगामी कुछ दिनों तक यूं ही बना रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में सर्दी का असर तेज ही होगा।
इसलिए बढ़ रही ठंडशेखावाटी में सर्दी की वजह हिमालय के तराई क्षेत्रों की बर्फबारी है। जिसकी वजह से उत्तर पूर्वी नम हवाएं सर्दी बढ़ा रही है। सर्दी का असर शहर के मुकाबले ग्रामीण अंचल में ज्यादा है। जहां इससे बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेना भी शुरू कर दिया है। सुबह सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क और ठंडी हवाओं के लगातार प्रवाह से तापमान में गिरावट आ रही है। उम्मीद है कि उत्तरी मैदानी इलाकों का तापमान अगले सप्ताह तक धीरे-धीरे कम होना जारी रहेगा। इसका असर उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में ज्यादा रहेगा।
वायरल का प्रकोप जाराीसर्दी के साथ मौसमी बीमारियां भी बढऩे लगी है। वायरल बुखार लगभग हर घर तक पहुंच गया है। अस्पतालों के आउटडोर में इजाफा हुआ है।
फसलों के लिए फायदेमंदसर्दी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस समय रबी की अगेती फसलें अंकुरण व बढ़वार की अवस्था में है। रात में ठंड होने से भूमि में पर्याप्त नमी होने से उन्हें फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो रबी की फसलों सहित सब्जियों के लिए दिन का तापमान अधिक रहना और रात का तापमान कम रहना रबी फसलों के लिए बेहतर है। सब कुछ ठीक रहा तो फसलों का गुणवत्ता परक बम्पर उत्पादन होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -