- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपत्नी ने जूस में दिया जहर, पति ने अपने साथ पांच साल...

पत्नी ने जूस में दिया जहर, पति ने अपने साथ पांच साल के बेटे को भी पिला दिया

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में एक पत्नी द्वारा पति को जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। पति ने यह जूस खुद पीने के साथ अपने बेटे को भी पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने तबीयत बिगडऩे पर पति को अस्पताल नहीं ले जाने की जिद भी की। मामले में पति के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहर देकर अस्पताल के लिए किया मनासीकर शहर की फतेहपुर रोड स्थित मानसरोवर कॉलोनी के नानूूराम पुत्र श्यामलाल ने पर्चा बयान में पत्नी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। नानूराम ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को वह सुबह जल्दी उठा तो बाहर दूध वाला आया हुआ था। उसने बाहर आकर दूधवाले से दूध लिया। इसके बाद वह अंद आ गया। तब तक उसकी पत्नी सो ही रही थी। वह उठी नहीं। इस पर उसने खुद ही रसोई में जाकर चाय बना ली। वह चाय उसने व दादी केशरी देवी ने पी ली। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे पत्नी उठी। वह बाथरूम में चली गई तो इसी बीच वह सब्जी लेने के लिए घर से बाहर चला गया। करीब साढ़े आठ बजे वह सब्जी व केले लेकर वापस घर पर आ गया। घर पर पहुंचने के बाद पत्नी ने सूखे पाउडर से जूस बनाया। कांच के गिलास में पत्नी ने उसे जूस पीने के लिए दिया। जो उसने खुद पीने के साथ अपने 5 साल के बेटे को भी थोड़ा सा पिला दिया। जूस पीने के बाद वह बेटे को लेकर हॉल में सोफे पर जाकर बैठ गया था। तभी उसे चक्कर आने लग गए। तब वह दादी के पास जाकर बैठ गया। उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई और दम घुटने लगा। कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लग गई। यह देख वहां आसपास के मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया तो नजदीकी लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद वह एक दिन तक वह बेसुध ही पड़ा रहा। 11 अप्रेल को उसे होश आया तो उसे जूस में जहरीला पदार्थ मिलाने का अंदेशा हुआ। आरोप है कि जहरीला जूस पीने के बाद तबीयत बिगडऩे पर भी उसकी पत्नी कोमल ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया था। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -