Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
किसने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

किसने कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र

चित्तौडग़ढ़/ निम्बाहेड़ा. भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोडऩे के क्रम में रविवार को सदस्यता अभियान राजस्थान के सहप्रभारी एवं सांसद सीपी जोशी ने नगरपालिका क्षेत्र के बूथ संख्या 85,86 व 87 में सदस्यता पत्र भरकर नए सदस्य बनाए। सांसद जोशी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है इसीलिए आमजनो में भाजपा के प्रति लगातार विश्वास बढता जा रहा है। इसी विश्वास के बलबूते पर भाजपा को सर्वाधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बडी पार्टी बनने का गौरव मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी जाती वर्गों को समान रूप से आगे बढने का मौका मिला है। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों का आव्हान किया कि सदस्यता अभियान के इन तीन अंतिम दिनो में प्रत्येक बूथ पर लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाएं। निम्बाहेड़ा विधानसभा के सदस्यता अभियान संयोजक व पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने सदस्यता अभियान की जानकारी का प्रतिवेदन रखा। पार्षद एवं बुथ संख्या 85 से 87 के अध्यक्ष राजेश लोट ने इन बूथों पर अब तक बनाए गए सदस्यों की जानकारियां प्रदान की।सदस्यता अभियान के सहसंयोजक कमलेश बनवार ने बताया कि इस मौके पर सांसद जोशी सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मिठठूलाल जाट, पूर्व विधायक नवलखा, रघु शर्मा, विनोद चपलोत आदि ने नगरपालिका के बूथ संख्या 93 व 94 पर अब तक सर्वाधिक 400 सदस्य बनाए जाने पर पूर्व पार्षद तरूणा गोखरू को सम्मानित किया। जिला मंत्री भूपेन्द्रसिंह बडोली, वीरेश चपलोत प्रदीप मोदी, गोपाल वैष्णव बडोली, महावीरसिंह गोखरू, रत्नेश छाजेड़, मोहिनी बोयत, फिरोज उर्फ बंटी, मोहसीन, परवेज व जैनेन्द्र बोयत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago