- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsWatch Video: लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने थाने में लगाई...

Watch Video: लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने थाने में लगाई अदालत, जज बनकर सुनाने लगा फैसला !

- Advertisement -

सीकर।Drunk Man Ruckus in Sikar Police Station : सीकर में शुक्रवार को लड़कियों से छेड़छाड़ ( Molestation With Girl ) के आरोपी युवक ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में युवक ने पुलिस थाने को ही अदालत बना लिया और जज बनकर फैसला सुनाने लगा। पुलिस के सामने ही युवक जज बनकर आर्डर आर्डर करने लगा। इससे पहले शराबी युवक ने 2 घंटे तक थाने में जमकर हंगामा किया। अपने कपड़े फाड़ लिए और पुलिस को गालियां देने लगा। युवक के नशे में होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। दरअसल, मामला छात्राओं से छेड़छाड़ से जुड़ा है। शहर में शुक्रवार को नवलगढ़ रोड़ पर जीवण नगर स्थित एक कॉलेज के बाहर दो छात्राओं से एक शराबी युवक द्वारा छेड़छाड़ के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर पहुंचा और शराबी युवक को पकडकऱ थाने ले आई।
Read More :
4 घंटे तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा 12वीं का छात्र, परिजनों का इंतजार करती रही पुलिस
जानकारी के अनुसार कॉलेज के बाहर सुबह एक शराबी युवक दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्राओं के शोर मचाने पर कॉलेज के अंदर से काफी संख्या में छात्र बाहर निकलकर आए और शराबी युवक के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद एकबारगी तो तनातनी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी संख्या में लोगों की भिड़ देखकर आरएएसी का भारी जाप्ता बुलाया। शराबी युवक को पुलिस पकडकऱ उद्योग नगर थाने लेकर पहुंची। शराबी युवक ने यहां भी जमकर हंगामा किया। युवक ने अपने कपड़े फाड़ लिए और पुलिस कर्मियों को गालियां देने लगा। शराब के नशे में होने के कारण पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। पुलिस के अनुसार युवक का नाम विजय है और आदतन शराबी है। सुबह कॉलेज के बाहर दो छात्राओं से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया जिसके बाद कॉलेज के अन्य छात्रों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More :
हनी ट्रैप: दलाल के साथ मिलकर दो बच्चों की मां ने युवक को फंसाया, 5 लाख के लिए किया ऐसा शर्मनाक काम
खुद के कपड़े फाड़े, पुलिस को दी गालियांशराबी युवक ने थाने में जमकर उत्पात मचाया। युवक ने पहले तो अपने कपड़े फाड़ लिए। बाद में पुलिस को गालियां देने लगा। पुलिसकर्मी पकडऩे की कोशिश करते तो उस पर झपटा मार देता। करीब 2 घंटे से थाने में शराबी युवक की नौटंकी चल रही है। खबर लिखे जाने तक युवक को कंट्रोल में नहीं लिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -