- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsWatch: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस को एक बताते हुए 2023 में बड़ी...

Watch: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस को एक बताते हुए 2023 में बड़ी जंग का किया ऐलान

- Advertisement -

सीकर.
भाजपा के समर्थन से नागौर से सांसद बने रालोपा नेता हनुमान बेनीवाल ( Nagaur MP Hanuman Beniwal in Sikar ) ने एक बार फिर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Former Chief Minister Vasundhara Raje ) को निशाने पर लिया है। अभिनंदन समारोह के सिलसिले में सीकर के सर्किट हाउस पहुंचे बेनीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं। प्रदेश में वसुंधरा सरकार के समय मुख्यमंत्री गहलोत उन पर आरोप लगाते थे, लेकिन सत्ता में आते ही आरोपों और दावों की हवा निकल गई।
Read More :
छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोप में कॉलेज प्राचार्य पर गिरी गाज, अभी कई अधिकारी निशाने पर
एक चपरासी तक पर कार्रवाई नहीं की गई। कहा, रालोपा ( Rashtriya Loktantrik Party ) ने विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीत कर ताकत दिखा दी है। अब 2023 के चुनाव में पार्टी बड़ी जंग लडकऱ किसान की सरकार बनाएगी। इस दौरान बेनीवाल ने राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और देश को टोल मुक्त करने के लिए केंद्र में संघर्ष करने की बात भी कही। वहीं, चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरा नहीं करने वाली सरकारों पर भी अपराधिक मुकदमे दर्ज करने की बात कही। बेनीवाल ने कहा कि जिस तरह कोई झोलाछाप चिकित्सक या ठग जनता को बरगलाकर फरार होने पर अपराधी हो जाता है उसी तरह जनता को फुसलाकर वोट लेकर वादे पूरा नहीं करने वाले राजनीतिक दलों व सरकारों के खिलाफ भी अपराधिक मुकदमे दर्ज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी उनका संघर्ष जारी है।
Read More :
दर्दनाक हादसा: मां-बाप के इकलौते जिगर के टुकड़े और छह बहनों के भाई की लापरवाही ने लील ली जिंदगी

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -