- Advertisement -
HomeNewsWatch : 9.10 फीट पर पहुंचा फतह सागर और पिछोला का जलस्तर

Watch : 9.10 फीट पर पहुंचा फतह सागर और पिछोला का जलस्तर

- Advertisement -

Udaipur Weather : August Monsoon धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर. उदयपुर ( Udaipur ) में फिर से मेहरबान मानसून ( Monsoon ) से खाली जलाशयों ( Lake ) के भरने की उम्मीदें एक बार फिर बन गई हैं, हालांकि गुरुवार को बदली छाई रही और मानसून ( Monsoon ) उदासीन रहा। दोपहर बाद कुछ जगहों पर खण्ड वर्षा के तौर पर फुहारों का क्रम दिखाई दिया। बावजूद इसके बीते दिनों हुई बरसात से जलाशयों ( Lake ) में पानी की आवक बनी रही। इस बीच फतहसागर और पिछोला में पानी की जारी आवक से जल स्तर 9.10 फीट दर्ज किया गया। इधर, बुधवार सुबह तक हुई अच्छी बारिश से जिले के जलाशयों में पानी की आवक यथावत बनी हुई है। मदार नहर से छलक रहा पानी बेरोकटोक फतहसागर पहुंच रहा है। सीसारमा नदी करीब 3.6 फीट चल रही है। इससे देर रात तक पिछोला और फतहसागर का जलस्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। दोनों जलाशयों का फैलाव बढऩे से जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
कहां कितनी बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान उदयपुर में 18, सेई डेम में 17, उदयसागर में 30, ओगणा में 8, देवास में 25, मदार में 25, कोटड़ा में 10, नाई में 9, बावलवाड़ा में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।
जलस्तर में हुआ परिवर्तन
जलाशय … वर्तमान … भराव क्षमतापिछोला … 9.10 … 11
फतहसागर … 9.10 … 13
बड़ी … 17.3 … 34
मदार बड़ा … 24 … 24मदार छोटा … 21 … 21
गोवर्धनसागर … 9 … 9
उदयसागर … 16.9 … 24
देवास प्रथम … 22.3 … 34मादड़ी … 24.5 … 34
जयसमंद … 14.5 … 27.5
मानसी वाकल … 30.8 … 58
आकोदड़ा … 24.6 … 60सुखेर का नाका … 24.3 … 33
(फीट में)
Udaipur Weather : August Monsoon

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -