सीकर. शेखावाटी में सर्दी का असर बढऩे लगा है। प्रदेश में हाल में हुई दो दिन की बरसात व ओलावृष्टि के बाद तापमान दहाई से इकाई की तरफ बढ़ गया है। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में बुधवार को न्यनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ है। जो अंचल में आगामी दिनों में तेज सर्दी के आसार दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी व उत्तर पूर्वी हवाओं का दौर शुरू होने से अंचल में सर्दी का असर बढ़ रहा है। जो आने वाले दिनों में ओर ज्यादा रहेगा।
मानसून व बर्फबारी का असरदिवाली से पहले अचानक आई सर्दी की वजह अच्छा व देर से लौटा मानसून व हिमालय क्षेत्र में होने वाली बर्फबारी है। जिसका असर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा मौसमी चक्र के चलते इस बार सर्दी के रेकॉर्ड भी टूट सकते हैं।
सुबह शाम बढ़ी सर्दी, निकलने लगे गर्म कपड़ेगिरते तापमान के साथ सर्दी का असर बढऩे लगा है। जो सुबह व शाम को ज्यादा महसूस की जा रही है। जिससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने की शुरुआत भी कर दी है। हालांकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
शुरू हुआ हल्का कोहरातापमान गिरने के साथ अंचल में हल्का कोहरा भी छाने लगा है। जिसका असर फिलहाल ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिससे अल सुबह दृश्यता भी प्रभावित होने लगी है।
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…