- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsचोरी की फोरच्यूनर चला रहा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

चोरी की फोरच्यूनर चला रहा ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

- Advertisement -

नवलगढ/ सीकर. ग्राम पंचायत लोहार्गल के ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार जाट को पुलिस ने चोरी की फोरच्यूनर कार चलाते हुए गिरफ्तार किया है। यह फोरच्यूनर कार दिल्ली से पिछले दिनों चोरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की ओर से जिले में लूट एवं चोरी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत नवलगढ़ थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। नवलगढ़ थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि चार मार्च 2021 को रोहित सिनवार ने अपनी फोरच्यूनर कार को एनसीसी कैम्प हुमायूंपुर सफदरगंज पर खड़ा किया था। यह कार अगले दिन उनको वहां पर नहीं मिली।
कार चोरी का प्रकरण उसने वहां पर दर्ज करवाया था। मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की फोरच्यूनर कार नवलगढ़ से गुजर रही है। इस पर तुरंत दो टीमों का गठन कर नाकाबंदी की गई। यहां से गुजर रही कार का पीछा किया गया। फोरच्यूनर कार को पुलिस की गाड़ी आगे लगाकर रुकवाया गया। इसके बाद कार के कागज मांगे गए। कागजात नहीं मिले। गाड़ी पर नम्बर प्लेट भी नहीं थी। इस पर चोरी की गाड़ी को चलाते सीकर के बस डिपो के पास शांतिनगर निवासी तथा हाल लोहार्गल ग्राम पंचायत का ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फोरच्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस की टीम 16 मार्च को नवलगढ़ पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दिसनाऊ के विकास मांडिया से ली थी कारथानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार यह फोरच्यूनर कार चलाने के लिए सीकर जिले के बलारा थाना क्षेत्र के गांव दिसनाऊ हाल लक्ष्मणगढ़ निवासी विकास मांडिया से मांगकर लाया था। कार को चलाते हुए विकास अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम नवलगढ़ थाने में अनिल जाट व विकास मांडिया से पूछताछ की जा रही है।गाजियाबाद में बदले इंजन व चेसिस नम्बरपुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गाजियाबाद में कार के इंजन व चेसिस के नम्बर भी बदलवा लिए गए थे। ताकि कार किसी के पकड़ में नहीं आ सके। कारों की चोरी कर इंजन व चेसिस नम्बर बदले जाने पर पुलिस इस मामले की तह में जा रही है। इस मामले में किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -