- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: कांग्रेस में पायलट थे मुख्यमंत्री के दावेदार, भाजपा में वसुंधरा राजे...

VIDEO: कांग्रेस में पायलट थे मुख्यमंत्री के दावेदार, भाजपा में वसुंधरा राजे सर्वमान्य नेता: सराफ

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. पूर्व चिकित्सा मंत्री व भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में वसुंधरा राजे का खुलकर समर्थन करने के साथ कांग्रेस में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है। सराफ बुधवार को फतेहपुर में कुलदेवी के दर्शनों के लिए आए थे। जहां उन्होंने वसुंधरा राजे का पक्ष लेने के साथ तुकबंदी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्होंने देवी से प्रदेश में खुशहाली की कामना की है। क्योंकि अभी सूखे की संभावना है। बोले, प्रदेश में जब भी ‘अ’ से अशोक गहलोत की सरकार आती है तो अ से अकाल पड़ता है, जबकि ‘व’ से वसुंधरा की सरकार आने पर व से वर्षा होती है। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कहा कि भाजपा में पार्लियामेंट्री बोर्ड मुख्यमंत्री का चयन करता है। फिर भी सबको पता है कि भाजपा में वसुंधरा राजे ही सर्वमान्य नेता थी व रहेगी। कांग्रेस में सचिन पायलट के योगदान को अहम बताते हुए उन्होंने अशोक गहलोत पर पार्टी को हाईजेक करने का आरोप लगाया। आने वाले समय में कांग्रेस का नेतृत्व फिर पायलट के हाथों में आने की संभावना भी जाहिर की।
किसान आंदोलन कुछ लोगों का आंदोलनदेश में किसान आंदोलन के सवाल पर सराफ ने इसे कुछ लोगों का प्रायोजित आंदोलन कहा। बोले, कि जब केंद्र सरकार एमएसपी बंद नहीं करने की बात कह चुकी है तो किसान आंदोलन का औचित्य ही नहीं रहता। फिर भी पता नहीं क्यों आंदोलन किया जा रहा है। किसान आंदोलन के विधानसभा चुनावों में असर पर कहा कि किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा बिहार व असम में चुनाव जीतने के अलावा पश्चिमी बंगाल में तीन से 75 सीटों तक पहुंची है। पंचायत चुनाव में भी 21 में से 14 जिला प्रमुख भाजपा के बने हैं। ऐसे में आंदोलन का भाजपा को कोई नुकसान नहीं हो रहा। कहा कि अब पंजाब, उत्तरप्रदेश, गोवा, उतराखंड में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।
महंगाई की वजह कोरोनादेश में भाजपा राज में बढ़ती महंगाई का कारण सराफ ने कोरोना को बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से महंगाई पूरे विश्व में बढ़ी है। जिससे भारत भी अछूता नहीं है। पेट्रोल की कीमतों पर कहा कि ईरान व अमेरिका के विवाद की वजह से पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही है। फिर भी पिछले 15 दिनों से कीमतों में गिरावट दर्ज हो रही है। पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लेने के मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार ही इसका विरोध कर रही है।
पायलट थे दावेदार, गहलोत ने किया हाईजेकसराफ ने गहलोत- पायलट विवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री पर हमला किया। कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का राज लाने में पायलट का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। 21 से 99 सीट में लाने में पायलट का ही योगदान रहा। वे ही असल में मुख्यमंत्री के दावेदार भी थे। लेकिन, अशोक गहलोत ने कांग्रेस को हाईजेक कर मुख्यमंत्री पद हासिल कर लिया। कहा कि लगता है सचिन पायलट फिर नेतृत्व संभालेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -