- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: गरज के साथ बरस रहे बादल, हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

VIDEO: गरज के साथ बरस रहे बादल, हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

- Advertisement -

सीकर/खंडेला. राजस्थान के सीकर जिले में मौसम ने करवट ले ली है। सीकर शहर, खंडेला, धोद व आसपास के कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई है। जो हल्की तो कहीं मध्यम गति से बरस रही है। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात इस बरसात से तापमान में भी कमी होने के साथ मौसम सुहाना हो गया है। इससे पहले अंचल में 11.30 बजे तक धूप खिली रही। जिसके बाद अचानक बादल घिर आए। करीब 12 बजे अचानक हवाओं ने तेजी पकड़ ली। जिसके साथ ही बादलों ने बरसना भी शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन तक हवाओं के साथ बरसात का अलर्ट जारी कर रखा है।
8 मई तक का अलर्ट स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी भारत में प्री-मानसून गतिविधि जारी रहेगी। 5 से 8 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में भारी वृद्धि की संभावना है। 70-80 किमी की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ यहां धूल भरी आंधी का असर रहने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में तेज बारिश होगी। जिससे तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में हीटवेव की स्थिति भी दूर हो जाएगी। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने भी कमोबेश मौसम की यही भविष्यवाणी की है। केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में तीन व चार मई को शुुष्क रहे मौसम में पश्चिम विक्षोभ की वजह से फिर बदलवा होगा। प्रदेश में गुरुवार को पश्चिम विक्षोभ के चलते वायुमंडल के निचले स्तर में पुन परिसंचरण तंत्र बनेगा। इस दौरान अरब सागर की खाडी से आने वाली नम हवाओं से दो दिन तक आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसका असर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में दिखेगा। जहां एक बार पुन: गरज के साथ बरसात के साथ अचानक 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। विभाग के अनुसार इन दो दिनों में जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर हनुमानगढ़, चूरू जिलों व आसपास में तेज अंधड़ के संकेत है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -