Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
VIDEO: कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

VIDEO: कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

सीकर.
उत्तर भारत में हुई जबरदस्त बर्फबारी ने शेखावाटी अंचल में दिनभर सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के कारण एक ओर जहां बरसात हुई उसके बाद लगातार दो दिन से आ रहे कोहरे ने आमजन जनजीवन खासा प्रभावित किया है। सर्द हवाओं के कारण सुबह भी कोहरे और धुंध का दबाव बढ़ा हुआ था। हालांकि सुबह करीब दस बजे तक शीतलहर चलने से धुंध तो छंट गई, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद तक आसमान में बादल छाए हुए थे। बढ़ी ठंड गलन का अहसास करा रही थी। इसका सीधा असर आवागमन पर दिखाई दिया। शुक्रवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। इससे सर्दी का असर बढ़ गया। दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सर्द हवाओं के कारण दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अब ओर गिरावट दर्ज होगी। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सर्द हवाओं के कारण लोग सुबह अलाव का सहारा लेते भी नजर आएं। सुजानगढ़, राजल देसर, बिदासर, तारानगर व सरदार शहर में कोहरे के साथ आज ठंड का असर तेज रहा। मौसम विभाग ने शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। सीकर में सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता महज 8 से 10 मीटर तक ही रही।
शेखावाटी अंचल में मौसम विभाग का अलर्टमौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago