- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: पुलिस की गिरफ्त से भागा मुल्जिम, भीड़ ने पकड़कर कर दी...

VIDEO: पुलिस की गिरफ्त से भागा मुल्जिम, भीड़ ने पकड़कर कर दी पिटाई

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना में बुधवार सुबह जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया एक मुल्जिम पुलिस की हिरासत से भाग छूटा। फरार होने के लिए वह अस्पताल व आसपास की छतों पर दौड़ता रहा। जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नजदीकी लोगों की मदद से पकड़ा। इस दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस व लोगों पर ईंट व पत्थर भी बरसाए। तो लोगों ने भी पकडऩे पर उसकी जमकर धुनाई कर दी। कोतवाल राजेश कुमार डूडी ने बताया कि सालावाली निवासी राजेन्द्र बावरिया को पुलिस ने नकबजनी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। जिसे सुबह राजकीय कपिल अस्पताल में कोविड की जांच व मेडिकल मुआयने के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान वह अस्पताल में सिपाही को धक्का मारकर भाग गया। जिसे लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने व राजकार्य में बाधा का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
ईंट-पत्थर बरसाए तो भीड़ ने कर दी पिटाईआरोपी भागते हुए छत पर चढ़ गया। जहांं वह एक से दूसरे मकान की छतों पर चढ़ता हुआ फरार होने की की कोशिश कर रहा था। इसी बीच मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जो भी पुलिस के साथ आरोपी को पकडऩे में जुट गई। पुलिस व लोगों को पीछा करते हुए देख उसने उन पर ईंट व पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया। बाद में लोगों ने उसे जैसे- तैसे छत पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।
पहले पाटन थाने से भागा था हत्या का आरोपीपुलिस की हिरासत से मुल्जिम के भागने का 10 दिन में ही जिले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 20 जून को पाटन पुलिस थाने से हत्या का अरोपी सुभाष गुर्जर बिजली गुल होने पर पुलिस थाने से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने दो दिन बाद पहाडिय़ों से गिरफ्तार किया। रैला निवासी सुभाष गुर्जर पर रैया के बास के बजरंग उर्फ भजिया की हत्या का आरोप था। जो 15 जून को की गई थी। सुभाष को जब रात को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाने में पूछताछ कर रही थी, उसी समय थाने की बिजली गुल होने पर वह सिपाही को धक्का मारकर भाग गया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -