Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
VIDEO. धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई बरसात, ओलावृष्टि का अलर्ट | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

VIDEO. धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई बरसात, ओलावृष्टि का अलर्ट

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में मौसम ने मंगलवार को फिर करवट ली है। अंचल के सीकर, पाटोदा सहित धोद व लक्ष्मणगढ़ के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद तेज गरज के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया है। जिससे मौसम भी अचानक ठंडा हो गया है। इससे पहले अंचल में सोमवार को सीकर, पलसाना, श्रीमाधोपुर सहित कई जगह अंाधी व हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी। जो रात को मध्यम गति की बरसात में तब्दील हो गई। इसके बाद अल सुबह धूल से भरी आंधी का दौर चला। जिसके बाद गरज के साथ बरसात शुरू हो गई है।
धूल से भरा वातावरणसीकर में मंगलवार सुबह की शुरुआत धूल भरी आंधी से हुई। वातावरण में हर ओर धूल ही धूल नजर आई। घरों में भी चारों ओर मिट्टी ही मिट्टी जम गई। करीब सवा आठ बजे तक यही दौर जारी रहा। इसके बाद तेज गरज के साथ बरसात हुई। जिसका दौर अब भी रुक रुक कर जारी है।
बरसात व ओलावृष्टि का अलर्टइधर, मौसम विभाग के अनुसार बरसात की गतिविधी बुधवार तक जारी रहेगी। पश्चिम विक्षोभ के चलते इसका असर पंजाब के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तरी और उत्तर पश्चिमी तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा।
इस वजह से हो रही बरसातस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास बना है। जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ते हुए उत्तरी पाकिस्तान पर पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है और एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इन सभी सिस्टमों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और पश्चिमी विक्षोभ तीनों तरफ से आद्र्र हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आ रही हैं। यही कारण है कि यहां पर बारिश का मौसम बना है।
गिरेगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च के बाद यह पश्चिम विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। इससे बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। लेकिन 24 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकांश जगहों पर दिन के तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की जाएगी और कई स्थानों पर पारा सामान्य या सामान्य से भी नीचे चला जाएगा। 24 मार्च के बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरु हो सकती है। हालांकि ठंडी हवाएं बढ़ते हुए तापमान पर मार्च के आखिर तक नियंत्रण बनाए रखेंगी।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago