- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: चार हजार छात्र- छात्राओं वाले कॉलेज में घुसा पैंथर, मची दहशत

VIDEO: चार हजार छात्र- छात्राओं वाले कॉलेज में घुसा पैंथर, मची दहशत

- Advertisement -

सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे की एक निजी कॉलेज में बुधवार सुबह एक पैंथर के घुसने से दहशत फैल गई। श्रीमाधोपुर रोड स्थित अजीतगढ़ पीजी कॉलेज में पैंथर सुबह करीब पौने सात बजे घुसा। जो भवन के पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। यहां बरामदे से होते हुए वह स्टोर रूम में घुस गया। जिसे कॉलेज के एक कर्मचारी श्रीराम ने देख लिया। उसने कमरे को तुरंत बाहर से बंद करने की कोशिश की। ये देख पैंथर ने एकबारगी उस पर झपट्टा मारा। पर जैसे- तैसे श्रीराम कमरा बाहर से बंद करने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने कॉलेज निदेशक को इसकी सूचना दी। सूचना पर निदेशक विजय यादव ने मौके पर पहुंच पुलिस व वन विभाग को घटना की जानकारी दी। जिसके कुछ देर बाद ही नायब तहसीलदार जयपाल सिंह व वनपाल जितेन्द्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुअयान कर उन्होंने पैंथर के रेस्क्यू के लिए जयपुर टीम को सूचना दी। स्टोर रूम में घुसता हुआ पैंथर कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद मिला है।
शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशनपैंथर के रेस्क्यू के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने जयपुर टीम को सूचना दे दी है। जो सूचना मिलते ही रवाना हो गई। जो करीब सवा दस बजे कॉलेज पहुंच गई। टीम ने पैंथर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कॉलेज में चार हजार विद्यार्थीजानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में दो कॉलेज संचालित है। जिनमें एक डिग्री व दूसरी बीएड कॉलेज है। जिनमें मिलाकर करीब चार हजार छात्र छात्राओं का प्रवेश बताया जा रहा है। गनीमत से कॉलेज का समय सुबह 10 बजे का होने पर वहंा कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था। वरना ये बड़ी परेशानी का सबब हो सकता था। कमरे में पैंथर की वजह से कॉलेज का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पहले भी बाजार में दहशत मचा चुका है पैंथरपहाड़ी व वन क्षेत्र होने की वजह से अजीतगढ़ में पैंथर की आवाजाही कई बार दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले नवंबर 2019 में भी पैंथर दिन में ही कस्बे के बाजार में घुस गया था। जिससे बाजार में दहशत फैल गई थी। लोग दुकान बंद कर इधर- उधर भागने लगे थे। करीब सात घंटे बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -