- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए भाजपा की फूट का...

VIDEO. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए भाजपा की फूट का फैला रही भ्रम: सांसद दीया

- Advertisement -

सीकर. राजसमंद सांसद व प्रदेश महामंत्री राजकुमारी दीया कुमारी (rajsamand mp diya kumari) ने कहा कि विपक्ष ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर ली। प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Rajasthan Congress Government) जनता के वादों पर खरा नहीं उतर पा रही है। ऐसे में भाजपा की फूट का झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि पूरे देश में भाजपा एकजुट है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां दोनों को राजस्थान की जनता का अपार स्नेह है। सासंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां सभी परिवार के सदस्य एक कार्यकर्ता की तरह हर मुद्दे पर चर्चा करते है। किसानों के आंदोलन के मामले में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को पेंशन देने काम पहली बार हुए है। सरकार ने किसानों को कई प्रस्ताव दिए। सांसद ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द बातचीत के जरिए किसान आंदोलन का हल निकलेगा। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रदेश महामंत्री का सीकर जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। भारतीय शिक्षा संकुल में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां की अगुवाई में स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, प्रदेश मंत्री सत्यनारायण चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता शर्मा, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने भाजपा के नए जिला कार्यालय का भी दौरा किया।ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत
सीकर. सांसद दीया कुमारी का सांवली सर्किल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सत्यनारायण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दीपक सोनी,जिला मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, जिला मंत्री परमेश्वर कुमावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबू सिंह बाजौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, स्वदेश शर्मा मौजूद रहे।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों से की मुलाकात
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा की अगुवाई में प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर शारदा काबरा,भवरी खोखर, वीणा वर्मा, सुशीला शर्मा, राज शर्मा, कंचन अग्रवाल, सुषमा जोशी मौजूद रही।
भाजपा जोन दो ने भी किया अभिनंदन
भाजपा जोन मंडल दो की ओर से प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी का भाजपा जिला कार्यालय में 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, महावीर सैन, महेन्द्र डीडवानिया, मनोज बजाज, आश्ीाष जैन, संदीप खीचड़, सुरेन्द्र कुमावत, जितेन्द्र शर्मा, ताराचन्द दीक्षित मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -