सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में उद्योग नगर थाना इलाके के पुरोहितजी की ढाणी में मंगलवार रात सूने मकान में चोर घुस गया। मकान मालिक के यहां नहीं होने से यह पता नहीं चल पाया है कि चोर वहां से क्या ले गए, लेकिन मकान के कमरे व अलमारी के ताले टूटे मिले हैं। वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोर घर के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।
सूना था मकान, दीवार फांदकर घुसा चोर पुलिस के अनुसार वारदात नरेन्द्र शर्मा के मकान में हुई। जो असम में रहता है। घटना को लेकर शीतला का बास निवासी अटल तिवाड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि मामा के लड़के नरेंद्र शर्मा का मकान पुरोहितजी की ढाणी में है। जो असम में व्यापार करते हैं। उनका लड़का निखिल अकेला मकान में रहकर पढ़ाई करता है। निखिल दो दिन पहले ही परीक्षा देने जयपुर गया था। इसके बाद वह भी आसाम चला गया। पीछे से चोर रात करीब डेढ़ बजे मकान के दरवाजे से कूदकर अंदर घुसा और सरिए से मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सामान ले गया। उसके फुटेज मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
सोने- चांदी के गहने चोरीचोर द्वारा मकान से नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी होनेा बताया जा रहा है। हालंकि परिजनों के नहीं होने पर नुकसान आकलन अब तक नहीं लगाया जा सका है।
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…