- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. सड़क पर निकले महात्मा गांधी, पीछे चला शहर

VIDEO. सड़क पर निकले महात्मा गांधी, पीछे चला शहर

- Advertisement -

सीकर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी की दांडी यात्रा दिवस पर शुक्रवार को सीकर शहर में दांडी यात्रा निकाली गई। महात्मा गांधी के 150 वें जयन्ती वर्ष व स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा ये पैदल यात्रा जमनालाल बजाज सर्किल से रवाना हुई। जो सिल्वर जुबली रोड से कल्याण सर्किल होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंची। स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी व कलक्टर अविचल चतुर्वेदी की अगुआई में यात्रा में काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जो गांधीजी की भेष में आगे चलते बच्चों के पीछे चलते नजर आए। अहिंसा सर्किल पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कलक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान व आदर्शों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की प्रगति के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाकर उनके पदचिन्हों पर चले। इस दौरान राजस्थान बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा, सीओ स्काउट बसंत लाटा, महावीर पुराहित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। दांडी यात्रा के बाद जिला परिषद सभागार में गांधीजी पर संगोष्ठि का आयोजन जारी है।
15 अगस्त तक होंगे आयोजनअमृत महोत्सव के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन होंगे। दांडी यात्रा व संगोष्ठि के बाद 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की पुण्यतिथि पर अंहिसा यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा अंहिसा सर्किल से एसके कॉलेज तक निकाली जाएगी। इसके बाद राजगुरू हॉल में मौन श्रद्वाजंलि का आयोजन किया जायेगा। 4 अप्रेल को दांडी मार्च के समापन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान एसके स्कूल सीकर में सुबह 11 बजे गांधी दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 11 अप्रेल को कस्तुरबा गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी दर्शन प्रशिक्षण का आयोजन होगा। जो सुबह 10 बजे कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में होगा। 13 अप्रेल को जलियावाला बाग दिवस के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गण प्रभारी व सहप्रभारी अधिकारी होगें। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद स्मारक सीकर शाम 7 बजे श्रद्वाजंलि कार्यक्रम होगा। जबकि उपखण्ड स्तर पर ब्लॉक स्तरीय समितियों में समन्वय कर कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयन्ती समारोह तथा 21 मई व 27 मई को सर्वोदय विषय पर परीक्षा का आयोजन होगा। समस्त कार्यक्रमों के प्रभारी राकेश लाटा प्रशासनिक सुधार विभाग सीकर एवं सहायक प्रभारी ओमप्रकाश राहड़ सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रहेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -