- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. फूड पॉइजनिंग से 120 से ज्यादा लोग बीमार, तीन अस्तपालों में...

VIDEO. फूड पॉइजनिंग से 120 से ज्यादा लोग बीमार, तीन अस्तपालों में कराना पड़ा भर्ती

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके के दांतरु गांव में दशोटन के कार्यक्रम में शामिल हुए करीब 120 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। बीमार होने पर को दांतरु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां जगह कम पडऩे पर बीमारों को बिरानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा फतेहपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल व अस्पताल से लेकर पूरे गांव में एकबारगी अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर बीसीएमओ डॉ दलीप कुलहरि मौके पर पंहुचे। देर शाम को फतेहपुर विधायक हाकम अली खान भी दांतरु गांव पंहुचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी लेने के साथ बीमारों के उचित उपचार के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। फिलहाल कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि कइयों का अब भी अस्पतालों में उपचार जारी है।
खाने के बाद शुरू हुए उल्टी दस्तजानकारी के अनुसार फतेहपुर के दांतरु गांव निवासी लालाराम महरिया के पौत्र के जन्मोत्सव पर खाने का कार्यक्रम था। बिरानिया गांव से पीहर पक्ष के लोग छुछक लेकर आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी ने दोपहर को खाना खाया था। लेकिन, शाम करीब 5 बजे लोगों की तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। लोगों के उल्टी दस्त होने की शिकायत पर कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद तो बीमार लोगों का अस्पताल पहुंचने का तांता लग गया। दांतरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुभाष जेठू ने बताया कि यहां करीब 120 लोगों का उपचार किया गया। केंद्र पर जगह कम होने के कारण यहां 79, बिरानिया पीएचसी पर 33, फतेहपुर सीएचसी पर 8 लोग इलाज के लिए पंहुचे। देर रात तक उपचाराधीन कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, बाकी का उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए सैंपलघटना की जानकारी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी गांव पहुंची। टीम ने कार्यक्रम स्थल से खाने के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -