- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन में सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर...

VIDEO: राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन में सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर हुई चर्चा

- Advertisement -

सीकर।
राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा का चतुर्थ राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन आज नवलगढ़ रोड स्थित पूजा विवाह स्थल में हुआ। जिला उपाध्यक्ष सुभाष सुंडा ने मुख्य अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा द्वारा अध्यापकों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने, वरिष्ठ अध्यापकों के ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद स्थानांतरण भी पंचायत चुनाव से पहले करने, राज्य सरकार केंद्र के समान डीए तुरंत लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ भी चर्चा हुई। राज्य स्तरीय सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया जाएगा। राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान भवर लाल वर्मा, सुभाष मिल जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस थे। जिला शिक्षा अधिकारी हरदयाल सिंह फगेडिय़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरलाल सिंह गढ़वाल, प्रदेश महामंत्री मदन गढ़वाल, प्रदेशाध्यक्ष भैरुराम चौधरी, सरक्षक सुरेंद्र सारण, जिलाध्यक्ष प्यारेलाल ढाका सहित शिक्षक मौजूद रहे। बाईट मदन गढ़वाल प्रदेश महामंत्री

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -