Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
VIDEO: कांग्रेस ने दिया धरना, एनएसयूआई ने फूंका पीएम-सीएम का पुतला | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

VIDEO: कांग्रेस ने दिया धरना, एनएसयूआई ने फूंका पीएम-सीएम का पुतला

सीकर. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों की हत्या मामले में कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना देकर घटना का विरोध किया गया। जबकि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रैली व पीएम-सीएम के पुतले फूंककर आक्रोश जताया। प्रदर्शनों में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने धरना देकर दी आंदोलन की चेतावनीउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने सीकर में कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना जिलाध्यक्ष पीएस जाट की अगुआई में दिया गया। जिसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र व उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। किसान हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने कहा कि लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे किसानों पर केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र के बेटे ने गाड़ी चढ़ा कर हत्या की है। उन्हें सांत्वना देने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से गिरफ्तार किया। जो भाजपा सरकार की हठधर्मिता है। कहा कि सरकार को किसानों की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने के साथ प्रियंका गांधी को जल्द रिहा करना चाहिए। वरना कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
पीएम व सीएम का पुतला फूंकाइधर, लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्याकांड के विरोध में सीकर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या के आरेापी की गिरफ्तारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई जल्द होनी चाहिए। वरना एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago