- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, हस्ताक्षर अभियान व धरना...

VIDEO: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, हस्ताक्षर अभियान व धरना देकर जताया आक्रोश

- Advertisement -

सीकर. पेट्रोल- डीजल व रसोई गैस की कीमतों सहित बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बजरंग कांटा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। महंगाई व केंद्र सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस दौरान पीसीसी सचिव फूल सिंह ओला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन, वही महंगाई अब चरम पर पहुंच गई है। कहा, कि कोरोना ने पहले से ही आमजन की कमर तोड़ रखी है। ऊपर से देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी से जनता की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन, केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। जिसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अजीतगढ़ में धरना देकर प्रदर्शनमहंगाई के खिलाफ अजीतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा की अगुआई में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। महंगाई रोकने के लिए ठोस कदम नहीं ठाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में महेश कुमार ओझा, थोई सरपंच राम प्रकाश सैनी, अनिल कुमार सैनी, पहलाद अग्रवाल, छीतर मल, पप्पू यादव, धर्मा सेन, मांगीलाल, छोटू रैया, पंचायत समिति सदस्य ज्ञानी देवी सैनी, विमला देवी, अजीतगढ़ सरपंच संतोष देवी अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -