- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: कांग्रेस भ्रष्टाचारी, गहलोत व कैप्टन अमरिंदर कमाऊ पूत- सांसद स्वामी सुमेधानंद

VIDEO: कांग्रेस भ्रष्टाचारी, गहलोत व कैप्टन अमरिंदर कमाऊ पूत- सांसद स्वामी सुमेधानंद

- Advertisement -

सीकर. सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस का कमाऊ पूत कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्र सरकार की राशि तक योजनाओं में खर्च नहीं की जा रही। कोप भवन में बैठे मुख्यमंत्री गहलोत व कांग्रेस आमजन का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व संघ को निशाना बनाते रहते हैं। कमाऊ पूत होने की वजह से प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी मजबूर हैं। वे भी प्रदेश में आने पर मिठाई खाकर वापस चले जाते हैं। सांसद सुमेधानंद सरस्वती किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के साथ रविवार को सांसद कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। जयपुर नगर निगम में सफाई ठेका कंपनी के रिश्वत प्रकरण में आरएसएस के क्षत्रिय प्रचारक निंबाराम के नाम पर भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी खतरे में आती है तो संघ पर ऐसे ही आरोप लगाती है। कहा कि देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने देश तोडऩे का आरोप संघ पर लगाया। इसके बाद आपातकाल तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी केे भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने से लेकर राम जन्मभूमि विवाद तक में कांग्रेस ने आरएसएस को दोषी ठहराया। इस दौरान जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर व प्रवक्ता ओमप्रकाश बिजारणियां भी मौजूद रहे।
पांच साल नहीं चलेगी विफल सरकारसांसद ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए सरकार का पांच साल चलना भी मुश्किल बताया। कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल राजनीति व भ्रष्टाचार करती है। सरकार जल जीवन मिशन की 30 फीसदी राशि भी खर्च नहीं कर पाई। पंचायतें भी केंद्र सरकार के बजट के भरोसे चल रही है। सीकर में सैनिक अकादमी के लिए केंद्र से मिले रुपयों को अब तक काम में नहीं लिया गया। जिला खेल स्टेडियम के लिए मिले चार करोड़ रूपये के बजट में से दो करोड़ रूपये तो राज्य सरकार के पास आने पर भी अब तक टेंडर नहीं किये गए। एसके अस्पताल में केंद्र सरकार की ओर से बने ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद कोटे से 71 लाख रूपये देने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढऩे के साथ सड़कों व पानी का कुप्रबंधन भी बढ़ रहा है। बोले कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रबंधन में पूरी तरह विफल साबित हुई है। मोदी सरकार की आलोचना व कई चरणों में पंचायत चुनाव के अलावा सरकार के पास कोई काम नहीं बचा है।
शर्मनाक हालात
किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कहा कि राज्य में अपराध व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। एक ही प्रकार के अपराधों की पुनरावृति हो रही है। जो शर्मनाक है। नाकाम सरकार ढाई वर्ष से कोमा में व मुख्यमंत्री क्वारेंटाइन हैं। गांवों का विकास नहीं हो रहा। बेरोजगार, किसान सहित हर वर्ग परेशान है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने भी कहा कि प्रदेश सरकार को सरकार को षडय़ंत्रों व कुचक्रों की बजाय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को राज्य में कफ्र्यू की घोषणा हुई और 23 मार्च को 23 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन पंजाब को भेजे गए। वेंटिलेटर खरीद व किराये में घोटाले हुए। अपने प्लांट पहले शुरू करने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार के मद वाले प्लांट तक शुरू नहीं कर रही।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -