- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच त्यागना जरूरी : चतुर्वेदी

VIDEO. महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच त्यागना जरूरी : चतुर्वेदी

- Advertisement -

सीकर. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारेाह बुधवार को पिपराली रोड़ स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ। कलक्टर अविचल चतुर्वेदी के मुख्य अतिथ्य में आयोजित समारोह में महिला उत्थान के लिए कार्य कर रहे लोगों व संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि हमें बेटियों के प्रति संकीर्ण सोच को त्याग कर समानता का हक देना होगा। महिलाओं को प्रेरित कर आगे लाने का उपयुक्त वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि हर परिवार महिला के दम पर चलता है। महिलाओं को बंधन से मुक्त कराकर सक्षमता व स्वतंत्रता की उड़ान भरने देनी होगी। उन्होंने समाज की संरचना में महिलाओं का योगदान सबसे अहम बताया। विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार ने महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में जिले को अव्वल बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों की पहचान बनाने के लिए बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत किया गया नेम प्लेट नवाचार अनुकरणीय है।
इन्हें मिला सम्मान
समारोह में अतिथियों ने इन्दिरा महिला शक्ति पुरस्कार से मदद फाउण्डेशन के विजेन्द्र सिंह सांवलोदा को 11 हजार रूपये, उदय सेवा संस्थान के जाकिर बडगुर्जर, रहीस खान को 7 हजार 500 रूपये, सुनिता को 5 हजार रूपये के साथ प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसी तरह महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर 21 महिलाओं केा यशोदा पुरस्कार तथा अन्य शिक्षकों व संगठनों को सम्मानित किया गया। समारोह में ”मेरे नाम से मेरा घरÓÓ नेम प्लेट का वितरण भी किया गया। महिला एवं बाल कल्याण के मुददों पर पोस्टर का विमोचन करने के अलावा कलक्टर ने विभागीय योजनाओं के रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चाईल्ड लाईन 1098 के फ्लेक्सी बोर्ड पर हस्ताक्षर कर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
ये रहे मौजूदकार्यक्रम में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी, डॉ. बीएल राड़, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र धमेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक निदेशक आईसीडीएस सुमन पारीक, संरक्षण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश राहड़, निदेशक सांख्यिकी इन्दिरा शर्मा , लेखाकार हमीद अली सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज लोयल ने किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -