- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय के गेट पर फूंका मुख्यमंत्री गहलोत व...

VIDEO: भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय के गेट पर फूंका मुख्यमंत्री गहलोत व पीसीसी चीफ डोटासरा का पुतला

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में पेट्रोल- डीजल पर वेट कम करने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के गेट पर ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला फूंका। दोनों के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा। जहां पेट्रोल व डीजल पर वेट जल्द कम नहीं करने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाअध्यक्ष राजेश सिंह ने कांग्रेस कार्यालय पर ही सबसे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की राहत के बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल व डीजल की दरों में कटौती की है। लेकिन, राज्य में वेट कम नहीं करने पर यहां की जनता को भारी आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में गहलोत सरकार को जल्द से जल्द वेट कम कर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी लानी चाहिए। जो जल्द नहीं होने पर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे।
पहले पेट्रोल पंप पहुंचे कार्यकर्ताजिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ता नवलगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। जहां उन्होंने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार के पक्ष में नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश में वेट कम करने की मांग को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाअध्यक्ष स्वदेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमचंद सिंगोदिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज परिहार, लोकेश सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री तेजपाल गुर्जर, अरुण चौधरी, दिनेश दादिया, परमेश्वर कुमावत, देवेंद्र सिंह तवर, रोहिताश श्योराण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पहले एनएसयूआई ने फूंका था भाजपा कार्यालय पर पुतला, मिली थी चेतावनीगौरतलब है कि इससे पहले एनएसयूआई ने 22 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का पुतला फूंका था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर टिप्पणी करने के विरोध में एनएसयूआई ने ये विरोध प्रदर्शन किया था। जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने गलत परंपरा बताया था। चेतावनी भी दी थी कि कांग्रेस यदि ऐसे प्रदर्शन करेगी तो उनके लिए भी अपना कार्यालय बचाना मुश्किल हो जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -