सीकर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Former Chief Minister Vasundhara Raje ) सरीखे बड़े कद के नेताओं की निकाय चुनाव ( Local Body Election in Rajasthan ) में इतनी आवश्यकता नहीं है। यदि कहीं आवश्यकता होगी, तो वह निश्चित तौर पर वहां जाएगी। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( BJP State President Satish Poonia ) ने सीकर में प्रेसवार्ता में कही। पूनिया सांवली सर्किल पर भाजपा के नए कार्यालय के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। निकाय चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने कमान संभाल ली है। कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी।
Read More :
चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानेंं कौन हुआ शामिल
वहीं, विकास को लेकर अपना विजन डाक्यूमेंट भी स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। आरएलपी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान ने वक्त की नजाकत को समझते हुए यह फैसला लिया है। वैसे भी आरएलपी निकाय चुनाव में नहीं उतर रही है। पूनियां ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव जीतने की बात कही। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी, प्रेम सिंह बाजोर, हरिराम रणवा, रतन लाल जलधारी, बंशीधर बाजिया, काशीराम गोदारा, गोवर्धन वर्मा, केडी बाबर, राजकुमारी शर्मा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।[MORE_ADVERTISE1]
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…