- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: आधी रात के बाद सुबह फिर आई आंधी, कल 18 जिलों...

VIDEO: आधी रात के बाद सुबह फिर आई आंधी, कल 18 जिलों में अलर्ट

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर आंधी व बरसात के रूप में लगातार जारी है। सोमवार को भी शेखावाटी व आसपास के कई इलाकों में आधी रात के बाद अचानक आई आंधी ने अफरा- तफरी मचा दी। बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ उड़े धूल के गुब्बार से काली अंधेरी रात पीली हो गई। हवाओं की तेज रफ्तार से जिले के कई इलाकों में बोर्ड, होर्डिंग्ज व टीनशेड उड़ गए। जहां- तहां पेड़ व बिजली के पोल गिर गए। बिजली गुल होने से अंधेरा ज्यादा गहरा गया। करीब एक घंटे बाद थमी हवाओं ने इसके बाद मंगलवार को सुबह फिर रफ्तार पकड़ ली। करीब दस बजे फिर धूलभरी आंधी ने शहरी जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कुछ देर बाद राहत के छींटे भी गिरे। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई।
10 डिग्री गिरा तापमानदो दिन के तूफान व बरसात से अंचल के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में सोमवार को जो अधिकतम तापमान 42 डिग्री था, वो सीधे दस डिग्री फिसलकर 32 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर में अधिकतम 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुआ। मंगलवार को जिलेभर में 1.0 मिमि बारिश दर्ज हुई।
कल 18 जिलों में आंधी व बरसात का अलर्ट (rain and storm alert in rajasthan)मौसम विभाग ने सीकर व चूरू सहित प्रदेश के 18 जिलो में बुधवार को भी आंधी व बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान में अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद व सीकर जिले में वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी रफ्तार की हवा चलने की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर व गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ अचानक तेज हवा चल सकती है। आंधी के साथ इन इलाकों में हल्की बरसात भी देखने को मिल सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -