- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअजबपुरा में मकान कब्जाने की नाकाम कोशिश

अजबपुरा में मकान कब्जाने की नाकाम कोशिश

- Advertisement -

पलसाना. इलाके के अजबपुरा गांव में गुरूवार को कब्जे की नीयत से आए कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर वहां सफाई कर रही महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और घर पर कब्जा कर लिया। बाद में ग्रामीणों ने कब्जा करने आए महिला पुरुषों को पकडक़र वहीं बैठा लिया, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कुछ लोग मौके से भाग छूटे। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में ले लिया, लेकिन इसके बाद भी लोग मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर बैठा गए। बाद में करीब पांच घंटे बाद थानाधिकारी एवं नायब तहसीलदार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद लोग माने और पुलिस की गाड़ी को मौके से जाने दिया। जानकारी के अनुसार अजबपुरा निवासी एक महिला सुबह चार बजे के करीब अपने नए बन रहे मकान में सफाई कर रही थी। इस दौरान गांव का ही दुर्गा प्रसाद मीणा पुत्र भगवानाराम मीणा दो तीन लोगों एवं चार पांच महिलाओं के साथ वहां आया और महिला के साथ मारपीट कर उसका मंगलसूत्र व सोने की छीन लिए। इस दौरान दुर्गा प्रसाद ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकते की। महिला की ओर से शोर करने पर पड़ोसी सीताराम व राजकुमार आदि लोग आए और उसे छुड़ाया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद तो कुछ लोगों के साथ वहां से भाग गया। वहीं चार महिलाओं और एक व्यक्ति को लोगों ने पकडक़र वहीं बैठा लिया। बाद में सूचना पर पहुंची रानोली पुलिस ने चार महिलाओं और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। गांव में जैसे जैसे लोगों को घटना का पता चला मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लग गई एवं लोग घटना को लेकर आक्रोशित हो गए। इस दौरान काफी संख्या में महिलाए भी वहां पर पहुंच गई और मौके पर आई पुलिस की गाड़ी का घेराव कर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी महिलाओं की मांग थी कि मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया जाए तभी वो पुलिस की गाड़ी को जाने देंगी। इस दौरान थाने से एएसआई धर्मपालसिंह पुलिस का दूसरा जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन लोग नहीं माने और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में दोपहर एक बजे केे करीब थानाधिकारी पवन कुमार चौबे व नायब तहसीलदार जयनारायण यादव मौके पर पहुंचे एवं विरोध कर रहे लोगों को मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई कर आश्वासन दिया, लेकिन एकबारगी तो आक्रोशित लोग नहीं माने और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर धरने पर ही बैठे रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद प्रधान संतोष वर्मा व सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद कुमावत के साथ अन्य गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर उनसे समाझाई की एवं जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग मान गए। इसके बाद पुलिस की गाड़ी को जाने दिया गया। बाद में पीडि़त महिला की ओर से दुर्गा प्रसाद मीणा सहित अन्य लोगों के खिलाफ कब्जे की नीयत से घर में घुसने एवं मारपीट करने, कपड़े फाडऩे व अश्लीलता करने का मामला दर्ज करवाया गया है। दुर्गा प्रसाद मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से आया था और अपने साथ बावरिया जाति की महिलाओं एवं पुरूषों को लेकर आया था। मकान नया बन रहा था ऐसे में कब्जा करने आए लोग गैस चूल्हा, रोटी बनाने के लिए आटा, दाल, मसाले आदि सामान भी साथ लेकर आए थे। जिन्हें बाद में लोगों ने बाहर निकालकर दिया। इन लोगों को किया गिरफ्तारपुलिस ने लोगों की ओर से पकड़े गए खाटूश्यामजी निवासी श्योपाल पुत्र गोरूराम, ग्यारसीदेवी पत्नी महेन्द्र, पारली देवी पत्नी श्योपाल, मुन्नीदेवी पत्नी बलाराम व भंवरीदेवी पत्नी मंगलचन्द को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बाद में पांचों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -