- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में सर्दी का जबरदस्त कहर, तापमान जमाव बिंदु के निकट, सभी...

राजस्थान में सर्दी का जबरदस्त कहर, तापमान जमाव बिंदु के निकट, सभी स्कूलों का समय बदला

- Advertisement -

सीकर. Rajasthan weather Update : शेखावाटी मेंं कड़ाके की सर्दी ( winter in Sikar ) पड़ रही है। मंगलवार रात को सर्दी ने इस सीजन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। तापमान जमाव बिंदु ( Temperature Near Freezing Point ) के निकट पहुंच गया। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण अंचल पूरी तरह जम गया। 1.9 किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द हवाओं के कारण हाथ-पैर सुन्न हो गए। मौसम विभाग ( Weather Department ) के अनुसार बुधवार को भी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। बिस्तर में दुबकने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। सुबह 10 बजे बाद बादल छंट गए और शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं ने धूप को बेअसर कर दिया। फतेहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं मंगलवार को तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था।स्कूलों का समय बदला ( Schools Time Change in Winter )कड़ाके की सर्दी के बीच जिला प्रशासन ने मासूमों को राहत दी है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जय प्रकाश के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी लालचंद महलिया ने आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिसके तहत कक्षा एक से आठ तक का स्कूल समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा। आदेशों की पालना नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More :
FASTag में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे वाहन चालक, कैश लेन में लगने को तैयार !सुबह छाया रहा घना कोहरा ( fog in Rajasthan )जिले में सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। जिले के सुरेरा, पलसाना सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन रैंगते नजर आए। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
 
 औसत से सात डिग्री नीचे पारामौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी के कारण शीतलहर का कारण पश्चिमी विक्षोभ का होना है। यह विक्षोभ समुद्रतल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। यही कारण है कि पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार न्यूनतम तापमान औसत तापमान से सात डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक बना रहेगा। ऐसे में सर्दी का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद कोहरा छंट जाएगा और मौसम साफ रहेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -