Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

आज घटेगा आंधी व बरसात का क्षेत्र, कम हुआ पश्चिम विक्षोभ का असर

सीकर. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इससे आंधी व बरसात का क्षेत्र सीमित हो जाएगा। प्रदेश के केवल उत्तरी भागों में ही छुटपुट बारिश होगी। जहां मेघगर्जन के साथ हवाओं की रफ्तार में भ्ीा तेजी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के अलवर, भरतपुर तथा पश्चिम राजस्थान के चूरू व गंगानगर जिलों में बरसात व 30 से 40 किमी रफ्तार की आंधी आ सकती है। जबकि बाकी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने भी राजस्थान के कुछ इलाकों में अंधड़ व बरसात की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान के आसपास के हिस्सों पर है। राजस्थान के कुछ इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
आगे साफ रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमानइधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर कम होते ही प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो सकता है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव भी देखने को मिल सकती है।
आज देशभर में ये रहेगी मौसमी गतिविधीस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं। लक्षद्वीप के ऊपर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक के दक्षिणी तट, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, नागालैंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। इसी तरह पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम गति की बारिश की संभावना है।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago