सीकर. राजस्थान में बरसात की संभावना अब बिल्कुल कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी केवल उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है। लेकिन, प्रदेश का ज्यादातर इलाका सूखा ही रहेगा। इधर, स्काईमेट वेदर रिपोर्ट ने भी राजस्थान में बरसात नहीं होने की संभावना ही जाहिर की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्र्रदेश में बरसात की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र था जो अब कमजोर पड़कर उत्तर प्रदेश की और चला गया है। इससे राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। मानसून की ट्रफ रेखा के अक्षीय भाग का पश्चिमी छोर भी हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ जाएगा। जिससे ब्रेक मानसून की स्थिति बन गई है। जो करीब एक सप्ताह जारी रहने का अनुमान है।
आज यहां बरसात की संभावनास्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राजस्थान में बरसात की संभावना नहीं है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्से तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
ये बना मौसमी चक्रस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार मानसून की रेखा फिरोजपुर, रोहतक, बरेली, गोरखपुर, पटना, धुबरी और फिर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में है। पाकिस्तान के मध्य भागों और उसके आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…