- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपेट्रोल- डीजल की दर घटाने के लिए भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, निकाली...

पेट्रोल- डीजल की दर घटाने के लिए भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में पेट्रोल व डीजल पर वैट कम करने सहित विभिन्न मांगों केा लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीकर शहर में आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें पेट्रोल व डीजल की दरों को कम करने के लिए वैट कम करने की मांग की गई। 10 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन में मुख्यमंत्री गहलोत पर पेट्रोल- डीजल की कीमतों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे बचने की हिदायत भी दी गई। इस दौरान धोद के पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, राजकुमार जोशी सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने दीपावली के दिन पेट्रोल और डीजल की राशि में कटौती करने की घोषणा कर आमजन को राहत दी। जिसके बाद कई राज्यों ने भी अपना वेट कम किया। लेकिन, राजस्थान सरकार ने वैट में कटौती नहीं की है। जिसकी वजह से प्रदेश में पेट्रोल- डीजल की कीमतें पड़ौसी राज्यों से काफी ज्यादा है। इससे आमजन में आका्रेश है। ऐसे में यदि राज्य सरकार ने अगर 10 दिन में वेट कम नहीं किया तो भाजपाई प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे।
एसएफआई ने किया सत्याग्रहइधर, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक सत्याग्रह किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पालीवाल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दो घंटे धरना देकर शिक्षा नीति पर विरोध जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। बाद में सरकार के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के जरिये शिक्षा का निजीकरण करना चाहती है। जिससे गरीब छात्र शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -