Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उदयपुर के इस थाना अधिकारी ने फहराया तिरंगा, सलाम है इनके जज्बे को | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर उदयपुर के इस थाना अधिकारी ने फहराया तिरंगा, सलाम है इनके जज्बे को

गौतम पटेल/ सराड़ा. आजादी के इस पावन अवसर पर न सिर्फ सराडा बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है सराडा थानेदार रतन सिंह ने उनके जज्बे व देश भक्ति के सामने लोग नतमस्तक हैं | भारतीय पर्वतारोहियों के दल में शामिल सराडा थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर दी | जज्बे व बहादुरी की मिसाल रतन सिंह अपने साथियों के साथ माउंट एलब्रुस की 5642 मीटर ऊंचाई पर पहुंच कर देशवासियों को सन्देश जारी कर स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी व जयहिन्द का घोष किया | वहीं जैसे ही उनका सन्देश पहुंचा, सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी की चर्चा के साथ बधाइयों का तांता लग गया |मूलत: चित्तौडगढ जिले के निवासी रतन सिंह करीब साल भर से सराडा थानाधिकारी के है | उन्होंने 12 अगस्त को चढाई शुरु की थी | गुरुवार दोपहर को कठिन बाधाओं को पार करते हुए माऊंट एलब्रस पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा फहराया | चौहान की बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा है |चौहान ने 2002 में पहलगांव में बेसिक पर्वतारोहण का कोर्स किया , इसके बाद 2013 में जवाहर इंस्टीट्यूूट ऑफ माऊंटेनियरिंग से एडवांस पर्वतारोहण का कोर्स किया | माऊंट एलब्रुस रुस के काकेशस में स्थित इस चोटी की ऊंचाई 18315 फुट है | थानाधिकारी रतन सिंह 20 अगस्त को पुनः उदयपुर लौटेंगे |

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago