- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहादसा: घर पहुंचने से पहले युवक ने बीच रास्ते में छोड़ी दुनिया

हादसा: घर पहुंचने से पहले युवक ने बीच रास्ते में छोड़ी दुनिया

- Advertisement -

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर में शनिवार को रींगस रोड पर हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तथा दूसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार खंडेला थाना के बालवाड़ गांव निवासी मनोज कुमार अपने चचेरे भाइे के साथ बाइक पर सवार होकर रींगस से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान कांकड़ का बालाजी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। शाम को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ——————बाइक से गिरकर युवक घायल सीकर पलसाना, राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अखेपुरा टोल बूथ के पास शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के प्रयास में एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोविन्दगढ़ निवासी संदीप काजला अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सीकर से गोविन्दगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान अखेपुरा टोल बूथ पर पास ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के प्रयास में बाइक गिर गई। जिससे संदीप सडक़ पर गिरकर घायल हो गया। वहीं साथ बैठे दोनों युवकों को हल्की चोटें आई है। बाद में संदीप को उपचार के लिए पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होने से सीकर रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -