- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफिजा में बह रही भगवान श्रीराम नाम की बयार

फिजा में बह रही भगवान श्रीराम नाम की बयार

- Advertisement -

नीमकाथाना. उपखंड के गांव टोडा में गुरुवार से रामलीला का मंचन किया गया। उद्घाटन आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन तिवाड़ी ने किया। रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। रामलीला के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। डॉ. तिवाड़ी ने रामायण पर 21 हजार रुपए भेंट किए। इस दौरान ओमप्रकाश सारस्वत, पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रोहिताश शर्मा, महिपाल सिंह, कैलाश चंद शर्मा, सीताराम कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अजीतगढ़. कस्बे के मुख्य चौपड बाजार मे मंगलवार से शुरू हुई रामलीला मंचन के तीसरे दिन रामजन्म हुआ। नवयुवक रामलीला नाट्य कला मण्डल के अध्यक्ष पं.जुगलकिशोर शर्मा ने बताया कि 1976 से नवयुवक रामलीला नाट्य कला मण्डल के कलाकारों रामलीला का मंचन कर रहे हैं।
थोई. कस्बे में श्री रामलीला परिषद के तत्वावधान में रविवार को गणेश वंदना से रामलीला का शुभारम्भ चौपड़ बाजार स्थित रामलीला मैदान में हुआ। रामलीला का संचालन परिषद के संरक्षक बृजमोहन गुप्ता ने किया। इस दौरान परिषद के मंत्री शिम्भू दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार,सहमंत्री राजेन्द्र साहू, महेन्द्र सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चन्द्र शर्मा, शंकर लाल टेलर, दिनेश दीक्षित, विनोद धोलान आदि थे। प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। नारद का तपोवन में समाधि, नारद शिव, ब्रह्मा व विष्णु के पास जाना। रावण ब्रह्मा जी का आगमन आदि लीला का मंचन हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -