- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसावों के साथ सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, फतेहपुर में तापमान...

सावों के साथ सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, फतेहपुर में तापमान 3 डिग्री दर्ज

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी में सावों के साथ सर्दी ने भी जोर पकड़ लिया है। देवउठनी एकादशी के पहले सावे पर ही अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज हुआ है। जो एक ही रात में तीन डिग्री लुढ़क गया। इससे पहले शनिवार को तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ था। तापमान घटने के साथ ही रविवार को अंचल में सर्दी का असर बढ़ गया। जिससे लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में ओर भी कमी देखी जा सकती है।
छाया कोहरा, कम हुई दृश्यतातापमान के कमी के साथ अंचल के गा्रमीण इलाकों में आज कोहरा भी हल्का घना रहा। इससे दृश्यता में कमी रही। जो दिन चढऩे के साथ बढ़ी। इससे अल सुबह वाहन चालकों को भी थोड़ी समस्या हुई।
हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से बढ़ी ठंडमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी ने शेखावाटी में सर्दी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में भी इस क्षेत्र में बर्फबारी या पश्चिमी विक्षोभ के हिसाब से मौसम तय होगा। हालांकि फिलहाल मौसम साफ रहने के ही आसार है। जिससे तापमान में कमी और आने के आसार हैं।
दिनचार्य में आया बदलाव, किसानों के खिले चेहरेसर्दी बढऩे के साथ लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आने लगा है। देर से उठने के साथ रात को भी लोग जल्दी सोने लगे हैं। सुबह व शाम गर्म कपड़ों का सहारा अब आम हो गया है। कहीं कहीं अलाव जलाकर भी सर्दी से बचने की जुगत शुरू हो गई है। वहीं, सर्दी बढऩे के साथ किसानों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। जमीन में नमी बढऩे से फसलों की पैदावार में अच्छा फायदा होने की उम्मीद जगी है।
30 से नीचे आया अधिकतम तापमानअंचल में अधिकतम तापमान भी अब गिरने लगा है। जो 30 डिग्री से नीचे रहने लगा है। शनिवार दोपहर को भी अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -