- Advertisement -
HomeNewsस्कूल में खेल रहे छात्र की पिटाई, अस्पताल में करवाया भर्ती

स्कूल में खेल रहे छात्र की पिटाई, अस्पताल में करवाया भर्ती

- Advertisement -

राउमावि में अध्यापक पर पिटाई का आरोप
सायला. कस्बे के राउमावि में अध्यापक ने छात्र की पिटाई कर दी। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सायला निवासी करण कुमार के परिजनों ने अध्यापक सुरेशकुमार विश्नोई पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र के अनुसार वह प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम के बाद छात्र कबड्डी खेल देख रहे थे। इस दौरान अध्यापक सुरेश कुमार ने सभी छात्रों को पीटा। करण कुमार को गंभीर चोटें आई। उसे अध्यापक रणछोड़ाराम निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे। चिकित्सक ने हडडी खिसकने की जानकारी दी है। बाद में उपचार के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां भर्ती किया गया। छात्र के पिता निम्बाराम मेघवाल ने उनका पुत्र करण कुमार राउमावि सायला में छह कक्षा का छात्र है। गुरुवार को स्कूल में अध्यापक ने पिटाई कर चोटें पहुंचाई।
बच्चे को जानते ही नहीं शिक्षकउधर, शिक्षक सुरेशकुमार ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। वे यहां तक बताते हैं कि स्कूल में अध्ययन करने वाले बच्चे को जानते ही नहीं। वे बताते हैं कि मुझे पता ही नहीं है। वे उसे जानते ही नहीं है तथा उस समय वे बच्चों के साथ कबड्डी खेल रहे थे।
जांच कर रहे है…मुझे सूचना मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। अगर अध्यापक दोषी है तो कार्रवाई की जाएगी। – फूलचंद, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सायला

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -