- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफिर लौटेगा दक्षिण- पश्चिम मानसून, आज यहां बरसात की संभावना

फिर लौटेगा दक्षिण- पश्चिम मानसून, आज यहां बरसात की संभावना

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में दक्षिण- पश्चिम मानसून फिर लौटेगा। जिससे एकबार फिर प्रदेश में बरसात का दौर लौटेगा। मानसून के 6 अक्टूबर तक लौटने की संभावना है। जिसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में बरसात देखने को मिल सकती है। इससे पहले पश्चिमी राजस्थान में रविवार से मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को प्रदेश के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर व कोटा में कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है।
छह से लौटेगा मानसूनमौसम विज्ञान केंद्र ने छह अक्टूबर से मानसून लौटने की संभावना जाहिर की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ स्थापित होने से 5 अक्टूबर से वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का विकास होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव में राज्य में नमी व बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। ऐसी स्थितियां होने से राज्य के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत लगभग 6 अक्टूबर से फिर से होने की संभावना है।
आगामी सप्ताह में ऐसा रहेगा मौमसमौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में 1 से 4 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 5 अक्टूबर से मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इधर, पश्चिमी राजस्थान में रविवार से मौसम मौसम साफ रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जबकि महीने के दूसरे सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बरसात होने व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य के आसपास बरसात की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -