- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में आज भी होगी बरसात, कल से साफ होगा मौसम

राजस्थान में आज भी होगी बरसात, कल से साफ होगा मौसम

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में बरसात व ओलावृष्टि का दौर आज भी जारी रहेगा। प्रदेश के उतर पूर्वी भाग में आज भी तेज हवाओं के साथ बरसात व ओले गिर सकते हैं। इसके बाद गुरुवार से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और इससे सटे भागों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों के ऊपर दिखाई दे रहा है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार की तरह ही मौसमी हलचल जारी रहेगी।
कल से साफ होगा मौसमस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। साथ ही चक्रवाती सिस्टम हरियाणा और दिल्ली के ऊपर पहुँच जाएगा। इन दोनों सिस्टमों के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में आज भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। राजस्थान के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर के मैदानी इलाकों से कल से मौसम साफ हो जाएगा। पहाड़ों पर गतिविधियां जारी रहेंगी और 25 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना है।
तापमान में होगी गिरावटमौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च के बाद यह पश्चिम विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। इससे बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। लेकिन 24 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकांश जगहों पर दिन के तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की जाएगी और कई स्थानों पर पारा सामान्य या सामान्य से भी नीचे चला जाएगा। 24 मार्च के बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरु हो सकती है। हालांकि ठंडी हवाएं बढ़ते हुए तापमान पर मार्च के आखिर तक नियंत्रण बनाए रखेंगी।
किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को नुकसानबरसात व ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता फिर बढ़ा दी। ओलों की मार से सीकर में जहां लक्ष्मणगढ़ व आसपास के इलाकों में फसलें खराब होने की सूचना है। वहीं, टोडा, श्रीमाधोपुर व पाटोदा सहित कई इलाकों में भी काट कर खेत में रखी गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि पकाव ले रही चने की फसलों के लिए बरसात फायदेमंद बताई जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -