- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी में जमाव बिंदु की ओर लुढ़का पारा, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई...

शेखावाटी में जमाव बिंदु की ओर लुढ़का पारा, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। अंचल के फतेहपुर में मंगलवार को भी पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़ककर 1.8 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तरी पश्चिमी हवाओं के साथ गिरे तापमान से अंचल ठिठुर गया। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। देरी से उठने के साथ लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लदे दिख रहे हैं। हालांकि मौसम साफ होने से खिली धूप जरूर राहत दे रही है।
बाहरी इलाकों में छाया कोहराइधर, शहर के बाहरी इलाकों में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा। गा्रमीण व कृषि इलाकों में इसका असर ज्यादा होने से सुबह सुबह दृश्यता भी कम रही।
हवाओं की दिशा बदलने से बढ़ी सर्दीमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में हवाओं की दिशा बदल गई है। अब उत्तर पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं चलने लगी है। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का सिलसिला प्रदेश में आगे भी जारी रहेगा। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार अगले करीब सप्ताह तक कोई भी बड़ा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित नहीं करेगा। इस कारण उत्तर पश्चिम दिशा ठंडी हवाएं बिना अवरोध के चलती रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 या 4 दिनों के दौरान तापमान और अधिक गिरेंगे। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर भी चलने की संभावना नजर आ रही है। जिससे सुबह के समय कड़ाके की सर्दी देखी जाएगी। दिन के तापमान सामान्य के आसपास या सामान्य से कुछ नीचे रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव के कारण उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना भी कम है।
दिन में सामान्य रहेगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार सुबह व शाम की सर्दी के बीच प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य रहेगा। बारिश ना होने के कारण वातावरण में नमी नहीं बढ़ेगी तथा घना कोहरा नहीं छाएगा। इसलिए दिन के तापमान अभी फिलहाल अधिक नहीं गिरेंगे। दिन में धूप रहेगी तथा मौसम सुहावना बना रहेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -