- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफतेहपुर में फिर गिरा पारा, सर्दी से ठिठुरा अंचल

फतेहपुर में फिर गिरा पारा, सर्दी से ठिठुरा अंचल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी में तेजी लगातार बढ़ती जा रही है। अंचल के फतेहपुर में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज हुई। जो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में 2.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी, मौसम साफ होने तथा उतरी हवाओं के चलने से अंचल में सर्दी का असर बढ़ रहा है। जो आने वाले दिनों में ओर ज्यादा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शेखावाटी में तापमान इसी महीने जमाव बिंदू तक पहुंचकर नया रेकॉर्ड भी बना सकता है।
आज से तीन दिन बरसात का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में बरसात की संभावना जाहिर की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 नवंबर को कोटा व उदयपुर, 19 नवंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर तथा 20 नवंबर को कोटा व उदयपुर संभागों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
बदली दिनचार्य, स्वास्थ्य पर भी असरगिरते तापमान से अंचल में अचानक बढ़ी सर्दी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोगों की दिनचर्या व स्वास्थ्य दोनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। लोग देर से उठने के साथ जल्दी सोने लगे हैं। सर्दी- जुकाम के मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। इधर, सर्दी के जोर पकडऩे व मावठ की संभावना से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जमी में नमी बढऩे से किसानों को खेती में अच्छा फायदा होने की उम्मीद जग उठी है। हालांकि अचानक बढ़ी सर्दी से आमजन के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। अंचल में सर्दी, जुकाम व अस्थमा के मरीज बढ़ गए हैं।
जारी रहेगा तापमान का गिरनाशेखावाटी में तीन दिन से हवाओं की दिशा उत्तरी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक पूर्वी राजस्थान के कई जिलो में बारिश के बाद मौसम साफ होने से प्रदेश के तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। मौजूदा हालातों के अनुसार शेखावाटी में इसी महीने तापमान जमाव बिंदू तक भी पहुंच सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -