Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
इतिहास रचते रहे हैं लेफ्टी…ये है आज के सफल लेफ्ट हैंडी | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

इतिहास रचते रहे हैं लेफ्टी…ये है आज के सफल लेफ्ट हैंडी

कोटा. आपको पता है, दुनिया में मात्र 10 प्रतिशत लोग ही लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हैं, बाकी सारे लोग राइट हैंड का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर यह देखने में आता है कि लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले को राइट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग दया या हिकारत की दृष्टि से देखते हैं, उन पर तीखे कमेंट्स करते हैं। इस वजह से लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ऐसा लगता है कि मानो उन्होंने कोई अपराध किया है।
लोगों के गलत नजरिए और कमेंट्स की वजह से लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग हीनभावना का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हो तो अपने अंदर हीनभावना नहीं लाएं क्योंकि आप बेहद खास हो। आपको पता है, दुनिया में लाखों लोग लेफ्टी हैं। इतना ही नहीं, लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग कई हजार सालों से इतिहास रचते रहे हैं…
युवराज सिंहफेवरेट क्रिकेट स्टार युवराज सिंह भी लेफ्टी क्लब में ही शामिल हैं। क्रिकेट की दुनिया में शानदार नाम कमाने वाले युवराज को बचपन में क्रिकेट पसंद नहीं था। उन्हें रोलर स्केटिंग और टेनिस खेलना पसंद था। रोलर स्केटिंग में तो उन्होंने अंडर-14 नेशनल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। बचपन में युवी को दो बातों के लिए उनके पापा से काफी डांट खानी पड़ी- एक तो उनके खेल को लेकर और दूसरा लेफ्ट हैंड के इस्तेमाल को लेकर।
खेल की आदत तो उनके पापा ने बदल दी, उन्हें टेनिस और स्केटिंग की जगह क्रिकेट का सुपरस्टार बना दिया, लेकिन लेफ्ट हैंड की आदत को नहीं बदल पाए। अपने लेफ्ट हैंड के दम पर ही युवी ने वनडे मैच में 8 हजार से ज्यादा रन और 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं, साथ ही टेस्ट और टी-20 मैच में भी अपना शानदार प्रदर्शन किया है।
अमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन बचपन के दिनों से ही लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते आए हैं। तुम्हें पता है, बचपन में अमिताभ का नाम इंकलाब था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नारे ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ से प्रेरित होकर इनका नाम इंकलाब रखा गया था, लेकिन बाद में इनका नाम अमिताभ रखा गया। सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ ने अपने बाएं हाथ के दम पर ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया। 1983 में दिवाली के त्योहार पर अमिताभ का लेफ्ट हैंड पटाखे जलाते हुए बुरी तरह से जल गया था। सोचो, उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगा, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद शूटिंग जारी रखी और फिल्मों में काम किया। इसी वजह से 1984 में ‘शराबी’ फिल्म में अधिकांश वक्त उन्होंने लेफ्ट हैंड पॉकेट में रखा है।
बराक ओबामाअमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को तो तुम जानते ही होगे। इस साल वे दूसरी बार इस पद को हासिल करने वाले अमेरिकी बन गए हैं। लेकिन तुम्हें शायद यह नहीं पता होगा कि वह भी अपने लेफ्ट हैंड को ही प्रयोग में लाते हैं। बचपन से ही लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले ओबामा वर्ष 2008 में अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतकर वहां के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने और अपना नाम इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया। बचपन के दिनों से ही पढ़ाई हो या खेल, वो हर चीज में आगे रहते थे। उन्होंने हमेशा लेफ्ट हैंड को अपनी ताकत के रूप में देखा है। तुम उन्हें टीवी चैनलों पर लेफ्ट हैंड से ही तमाम प्रमुख दस्तावेजों पर साइन करते हुए आसानी से देख सकते हो।
बिल गेट्सअमेरिकी निवासी बिल गेट्स कई साल तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं। बचपन से ही कंप्यूटर और तकनीक से प्यार करने वाले गेट्स को एक काम से बेहद प्यार था। जानते हो वह क्या था? दरअसल वह था, लेफ्ट हैंड से लिखना। अपने प्यार को उन्होंने आदत बनाया और आगे चलकर अपने लेफ्ट हैंड के बल पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई। दुनिया के सफलतम बिजनेसमैनों में प्रमुख स्थान रखने वाले गेट्स को बचपन से ही लोगों की मदद करना अच्छा लगता था और आज वह गरीब और जरूरतमंद की मदद करने के लिए हर साल करोड़ों रुपए डोनेशन देते हैं।
जे.के.रॉलिंगहैरी पॉटर सीरीज की मशहूर लेखिका जे.के. रॉलिंग ने अपने लेफ्ट हैंड से लिखकर दुनिया के महान लेखकों में शामिल होने का करिश्मा कर दिखाया। अक्सर ऐसा सोचा जाता है कि लेफ्ट हैंड से लोग अच्छा लिख नहीं सकते या कल्पना नहीं कर सकते, लेकिन रॉलिंग ने इन सारे मिथकों को तोड़ दिया और अपनी कल्पना और लेफ्ट हैंड का जबरदस्त इस्तेमाल करके ऐसा नोवल लिखा, जिसके कैरेक्टर बच्चे-बड़े सबकी पसंद बन गए और उनका नोवल दुनिया का बेस्ट सेलर नोवल बन गया।
क्यूं होते हैं लेफ्टी लेफ्टी होने के पीछे की वजह को लेकर कई सारे रिसर्च हुए हैं, लेकिन कोई एकमत नहीं बन पाया है। हां, कुछ रिसर्च से पता चला है कि मानव शरीर के जीन्स और डीएनए की वजह से लोग लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने लगते हैं। दरअसल छह महीने की उम्र से ही नवजात शिशु लेफ्ट हैंड या राइट हैंड का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं और यही आगे चलकर आदत बन जाती है। कुछ हद तक ऐसा भी माना जाता है कि जेनेटिक कारणों से ऐसा होता है। अगर माता या पिता लेफ्टी हैं तो कुछ हद तक संभावना रहती है कि बच्चे भी लेफ्टी हो सकते हैं। तुम्हें पता है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके लाडले बेटे अभिषेक बच्चन लेफ्टी हैं। और सिर्फ ये ही नहीं, ब्रिटेन राजघराने के प्रिंस चार्ल्स और उनका पुत्र प्रिंस विलियम्स दोनों लेफ्टी हैं।
होते हैं ज्यादा क्रिएटिव…लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। वे बहुत अच्छा म्यूजिक बजाते हैं, अच्छी ड्रॉइंग करते हैं, बहुत अच्छे आर्टिस्ट होते हैं। इतना ही नहीं, लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग मैथ्स और आर्किटेक्ट में भी राइट हैंड वालों से ज्यादा बेहतर पाए गए हैं। जानते हो, ऐसा क्यूं होता है? दरअसल हमारे ब्रेन के दो पार्ट होते हैं, जिसे हेमिस्फर कहते हैं। लेफ्ट हेमिस्फर हमारी बॉडी के पूरे राइट साइड पर कंट्रोल रखता है और राइट हेमिस्फर शरीर के लेफ्ट साइड पर। ड्रॉइंग, आर्किटेक्ट, म्यूजिक जैसे क्रिएटिव वर्क राइट हेमिस्फर की वजह से होते हैं। अब तुम खुद सोच लो कि हमारा राइट हेमिस्फर लेफ्ट हैंड और बॉडी के लेफ्ट साइड पर कंट्रोल करता है, तो लेफ्टी लोग ज्यादा क्रिएटिव वर्क तो करेंगे ही।
इतिहास की प्रमुख लेफ्टी हस्तियां…
रानी लक्ष्मीबाईझांसी की रानी लक्ष्मीबाई, जिन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे, बाएं हाथ का अधिक इस्तेमाल किया करती थीं। उन्होंने बाएं हाथ से ही अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी और उन्हें उनकी नानी याद दिला दी थी।
लियोनाडरे दा विंसी और पिकासोअब तक दुनिया की सबसे खूबसूरत तस्वीर मानी जाने वाली मोनालिसा की तस्वीर बनाने वाले लियोनाडरे दा विंसी लेफ्टी थे। सिर्फ विंसी ही नहीं, मशहूर आर्टिस्ट पैब्लो पिकासो भी लेफ्टी ही थे।
महात्मा गांधीहमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते थे। जानते हो, उन्हें इस वजह से कई बार अपने पापा से डांट भी लगती थी, लेकिन इसके बावजूद वह लेफ्ट हैंड का ही ज्यादा इस्तेमाल करते थे।
अल्बर्ट आइंस्टाइनमहान वैज्ञानिक और विज्ञान जगत को नई राह दिखाने वाले अल्बर्ट आइंस्टाइन लेफ्ट हैंड का ही प्रयोग करते थे।
ये भी थे लेफ्टीअलेक्जेंडर द ग्रेट, चार्ली चैपलिन, नेपोलियन बोनापार्ट, जूलियस सीजर, लियो टॉल्सटॉय।
खेलों में अव्वल हैं लेफ्टी…लेफ्टी लोग खेलों में काफी अव्वल हैं, खासकर बेसबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस और क्रिकेट में लेफ्टी लोग काफी अच्छा खेल दिखाते हैं। तुम सबके फेवरेट क्रिकेटर युवराज सिंह, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान लेफ्टी हैं। सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि भारत के सफलतम क्रिकेटर कप्तानों में से एक सौरव गांगुली, जहीर खान, विनोद कांबली, फुटबॉल ग्राउंड के शहंशाह डियागो माराडोना भी लेफ्टी हैं। तुम्हें पता है, बॉक्सिंग के रिंग में वर्षों तक अपना कामयाबी का परचम लहराने वाले और रिंग पर एकछत्र राज करने वाले माइक टायसन लेफ्टी हैं और अपने लेफ्ट हैंड से ही अपने विरोधियों के छक्के छुड़ा देते थे।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago