- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदुल्हा-दुल्हन को मंडप में गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस...

दुल्हा-दुल्हन को मंडप में गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस लॉकअप से फरार, कबूली थी दुल्हन के अपहरण की योजना

- Advertisement -

सीकर/श्रीमाधोपुर. राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में शादी से पहले दुल्हन के घर घुसकर पिस्तौल दिखाकर दुल्हा व दुल्हन को मंडप में गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी शुक्रवार शाम को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी सोहन बिजारणियां को पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही पिस्तौल व चार राउंड के साथ गिरफतार किया था। जिसे लॉकअप में बंद कर दिया गया था। शाम को उसने शौच जाने का बहाना बनाकर लॉकअप खुलवा लिया। लेकिन, जब सिपाही उसे शौचालय ले गया तो शौच के बाद लॉकअप में फिर से बंद करने से पहले ही वह सिपाही को धक्का देकर सीढिय़ों से छत के ऊपर चढ़ गया। जहां से कूदकर वह फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि आरोपी ने पूछताछ में शादी से पहले दुल्हन के अपहरण की योजना बनाने की बात भी कबूली थी।
19 नवंबर की शादी रोकने की दी थी धमकीश्रीमाधोपुर के वार्ड 31 निवासी अशोक सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसकी बेटी पूजा सोनी की 19 नवंबर को शादी है। आठ नवंबर को आरोपी सोहन बिजारणियां दोपहर करीब दो बजे उनके घर आया। जिसने पिस्तौल दिखाकर परिजनों के साथ मारपीट की और कहा कि वह उसकी बेटी की शादी नहीं होने देगा। शादी के दिन मंडप में ही बेटी व दामाद को गोली से मार देगा। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पहले भी पूजा के साथ छेड़छाड़ व अनावश्यक परेशान करता था।
चार राउंड पिस्तौल के साथ हुआ था गिरफ्तारआरोपी सोहन बिजारणियां को शुक्रवार को ही पुलिस ने अंडरपास पुलिस के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास पुलिस को चार राउंड भरी पिस्तौल मिली थी। आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। पूछताछ में उसने दुल्हन का अपहरण करने की योजना बनाने की बात भी कबूली थी। थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने बताया कि आरोपी नेे पूछताछ में बताया कि वह शादी से पहले ही दुल्हन का अपहरण करना चाहता था। जिसकी वह तैयारी कर रहा था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -